1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा

बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 25, 2026 08:03 am IST,  Updated : Oct 25, 2026 08:03 am IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा लैब्रम में चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में जांच के बाद उनकी चोट का पता चला, जिसके बाद उन्हें इंजेक्शन दिया गया और रिहैबिलिटेशन शुरू हो गया है।

Bangladesh - India TV Hindi
बांग्लादेश Image Source : AFP

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। राणा के कंधे के पास मौजूद लैब्रम में चोट का पता चला है, जिसके बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ रहा है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, राणा को हो रही परेशानी का आकलन करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजा था। इससे पहले माना जा रहा था कि तेज गेंदबाज की पीठ और पेल्विक एरिया में कमजोरी है, लेकिन बोर्ड ने दूसरी राय लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया में जांच के बाद उनकी चोट की असली वजह सामने आई। राणा को शुक्रवार को घोषित बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में भी जगह नहीं मिली थी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से शुरू होना है।

रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम शुरू

BCB के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि हां, लैब्रम में चोट का पता चला है। ऑस्ट्रेलिया में उन्हें इंजेक्शन दिया जा चुका है और उन्होंने अपना रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वह शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को गेंदबाजी शुरू कर सकेंगे।हालांकि, अधिकारी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट तक राणा के पूरी तरह फिट होने का भरोसा नहीं है। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कितनी तेजी से चोट से उबरते हैं। यदि वह दूसरे टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाते हैं, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

चोटों ने बार-बार रोकी नाहिद राणा की राह

राणा के लिए यह चोट एक और बड़ा झटका है। वह इससे पहले भी चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे हैं। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उन्हें ग्रेड-2 साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया दौरे, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए थे।

इस चोट से उबरने के दौरान उन्हें ग्लूट मसल में भी नई परेशानी हुई। इसके कारण वह संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके। अब लैब्रम में चोट ने उनकी वापसी की राह और मुश्किल कर दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। यह दौरा 15 नवंबर से शुरू होगा, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच खेले जाएंगे। ऐसे में बांग्लादेश की टीम को उम्मीद होगी कि राणा जल्द फिट होकर गेंदबाजी के लिए उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें:

राइजिंग एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए किस दिन होगा IND vs PAK महामुकाबला

साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ग्रोइन इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर हुए एनरिक नॉर्टजे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।