'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इतिहास दोहराएगी तृप्ति, समायरा के खिलाफ चली नई चाल
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इतिहास दोहराएगी तृप्ति, समायरा के खिलाफ चली नई चाल
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा तृप्ति हैरान करने वाला कदम उठाने वाली है और समायरा के खिलाफ चल चलेगी। वहीं तुलसी भी मिहिर के लिए परेशान नजर आएगी।
Published : Jul 24, 2026 08:48 pm IST, Updated : Jul 24, 2026 08:48 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में तृप्ति के तुलसी की जिंदगी में दोबारा आने से परिवार को एक करने के उसके मिशन को पटरी से उतारने का खतरा पैदा हो जाता है और पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। कहानी में आगे कई तरह के इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 10 साल के लीप के बाद तृप्ति वापस आती है और तुलसी को फिर से बर्बाद करने की कोशिश करती है।
2/7Image Source : instagram/@jia_narigara
इसी बीच एक प्यारी सी लव स्टोरी शुरू होती है। करण के दोस्त सुभाष का बेटा सिड शादी में शामिल होने आता है। समायरा उसके बर्ताव से हैरान रह जाती है और दोनों के बीच कैजुअल फ्रेंडली बातें होती हैं। साहिल इस बॉन्ड को नोटिस करता है और करण को सिड और समायरा के अलायंस पर विचार करने की सलाह देता है, लेकिन करण मना कर देता है और जोर देता है कि उसने उसके लिए पहले ही दूल्हा चुन लिया है।
3/7Image Source : Instagram/@jia_narigara
करण के कड़े नियमों के बावजूद शादी के जश्न के दौरान सिड और समायरा के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार पनपता है और संगीत फंक्शन में उनके बढ़ते बॉन्ड को हाईलाइट किया जाएगा। वहीं, जब तृप्ति शांति निकेतन में अपनी ड्रामाटिक एंट्री करती है और तुलसी को अपने आइकॉनिक तुलसी मैय्या स्टाइल में बुलाती है तो सेलिब्रेशन रुक जाता है।
4/7Image Source : Screen Grab From Jiohotstar
तृप्ति की वापसी से चल रहे ट्रैक में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। वहीं सिड और समायरा के बीच उभरती लव स्टोरी दुश्मनी की आग में घी का काम करता है। कहानी में जल्द देखने को मिलेगा कि समायरा को सिड से प्यार हो जाता है। तृप्ति, समायरा को शादी के लिए राजी कर लेती है, जबकि करण और तुलसी दोनों इसका विरोध करते हैं और तृप्ति के पिछले बुरे कामों को याद दिलाते हैं।
5/7Image Source : Screen Grab From Jiohotstar
गायत्री तुलसी को याद दिलाती है कि कैसे उसने एक बार शोभा और रोहित की शादी का विरोध किया था, जब उसे पता चला कि रोहित पायल का बेटा है। गायत्री कहती है कि तुलसी किस्मत नहीं बदल सकती, लेकिन तुलसी कसम खाती है कि वह तृप्ति को अपने परिवार को फिर से बर्बाद नहीं करने देगी।
सेलिब्रेशन तब इमोशनल हो जाता है, जब शोभा जोर देती है कि तुलसी को भी शगुन के लिए मेहंदी लगवानी चाहिए। तुलसी आर्टिस्ट से अपने हाथ पर मिहिर का नाम लिखने के लिए कहती है। जैसे ही मिहिर का नाम मुश्किल डिजाइन में आता है, तुलसी उनके साथ की ज़िंदगी की यादों में खो जाती है। तुलसी उसे चुपचाप देखती है, जो कुछ जरूरी बात छिपा रही है।
7/7Image Source : Instagram/@starplus
तुलसी, मिहिर के बारे में सोचकर दुखी हो जाती है और यह बात महाराज को बताती है, लेकिन उसे पता चलता है कि किसी को भी मिहिर याद नहीं है। वह महाराज से पूछती है कि मिहिर कहां है, लेकिन वह कहता है कि उसे कोई अंदाजा नहीं है। तुलसी भी हार नहीं मानती और वादा करती है कि वह मिहिर के साथ क्या हुआ? इसका पता लगाएगी चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। करण अनजाने में पूरी बातचीत सुन लेता है और उसके चेहरे पर चिंता दिखती है।