1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2026 में 24 जुलाई को भारत का रहेगा यह शेड्यूल, ओलंपियन श्रीहरि नटराज पर रहेंगी सभी की नजरें

CWG 2026 में 24 जुलाई को भारत का रहेगा यह शेड्यूल, ओलंपियन श्रीहरि नटराज पर रहेंगी सभी की नजरें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 24, 2026 08:49 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 08:49 am IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है, जिसमें 24 जुलाई को भारतीय दल 6 खेलों में हिस्सा लेगा। इसमें सबसे ज्यादा नजरें स्विमिंग के इवेंट में रहने वाली हैं जिसमें श्रीहरि नटराज एक्शन में दिखाई देंगे।

Srihari Nataraj- India TV Hindi
श्रीहरि नटराज Image Source : PTI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया जिसमें इस बार इन खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जा रहा है। पहले दिन लॉन बॉल्स के इवेंट में भारतीय प्लेयर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत के लिए अच्छी खबर बॉक्सिंग के इवेंट से आई जिसमें लवलीना बोरगोहेन के सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने से मेडल पक्का हो गया। अब सभी की नजरें दूसरे दिन यानी 24 जुलाई को होने वाले इवेंट्स को लेकर लगी हुई हैं, जिसमें पूरे दिन करीब 14 मेडल इवेंट्स होंगे। इसमें ओलंपिक में हिस्सा ले चुके श्रीहरि नटराज भी स्विमिंग के इवेंट में एक्शन में दिखाई देंगे। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे।

लॉन बॉल्स में लय बरकरार रखने की उम्मीदें

भारतीय लॉन बॉल्स टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया जिसमें महिला पेयर्स में रूपा रानी तुर्की और पिंकी की जोड़ी सेक्शनल राउंड-2 में साउथ अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वैन रेंसबर्ग का सामना करेगी। वहीं लॉन बॉल्स के पुरुष सिंगल्स के सेक्शनल राउंड-2 में भारत के पुतुल सोनोवाल फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर का सामना करेंगे। इसके अलावा जिम्नास्टिक पुरुष टीम फाइनल के साथ इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन में तपेश्वरनाथ दास, स्वाथिश केपी, तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह एक्शन में दिखाई देंगे। वहीं स्विमिंग में श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में हिस्सा लेंगे और यदि वह क्वालिफाई करने में कामयाब होते हैं तो सेमीफाइनल इवेंट के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

पैरा पावरलिफ्टिंग में मेडल जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीदें

CWG 2026 के दूसरे दिन पैरा पावरलिफ्टिंग सात भारतीय खिलाड़ी छह इवेंट में मेडल जीतने की चुनौती पेश करेंगे। इसमें शोक कुमार मलिक और परमजीत कुमार पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट फाइनल में उतरेंगे। वहीं महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में लाइटवेट कैटेगिरी में जसप्रीत कौर और सुमन देवी चुनौती पेश करेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 24 जुलाई को भारत का शेड्यूल

स्विमिंग

  • पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 4 में श्रीहरि नटराज (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:56 बजे)
  • पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल श्रीहरि नटराज क्वालिफिकेशन करने पर (भारतीय समयानुसार देर रात 12:29 बजे)

जिमनास्टिक

  • पुरुषों की टीम और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे)
  • मेडल इवेंट - पुरुषों टीम फाइनल क्वालिफिकेशन करने पर, तपन मोहंती, स्वातिश केपी, तापेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे)

लॉन बॉल्स

  • महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले - पिंकी सिंह और रूपा रानी टिर्की बनाम थाबेलो मुवहांगो और जानसे वैन रेंसबर्ग (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
  • पुरुषों सिंगल्स सेक्शनल प्ले - पुतुल सोनोवाल बनाम सेसिल अलेक्जेंडर (भारतीय समयानुसार रात 10:20 बजे)

बॉक्सिंग

  • पुरुषों का 55 किग्रा राउंड ऑफ 32 - जादुमणि सिंह बनाम आरोन कलन (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • मेडल इवेंट - पुरुषों का लाइटवेट फाइनल, अशोक, परमजीत कुमार (भारतीय समयानुसार शाम 5:40 बजे)
  • मेडल इवेंट - महिलाओं का लाइटवेट फाइनल, जसप्रीत कौर और सुमन देवी (भारतीय समयानुसार शाम 7:20 बजे)
  • मेडल इवेंट - महिलाओं का हेवीवेट फाइनल में कस्तूरी राजामणि (भारतीय समयानुसार रात 10:40 बजे)
  • मेडल इवेंट - पुरुषों के हेवीवेट फाइनल में सुधीर, झंडू कुमार (भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 बजे)

पैरा स्विमिंग

  • पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 में रवि वीरा वेंकटा भवानी कार्तिक बुदिग्ना और इमाम अली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे)
  • मेडल इवेंट - पुरुषों की S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (भारतीय समयानुसार देर रात 12:00 बजे)

ये भी पढ़ें

CWG के इतिहास में भारत ने अब तक जीते कुल 564 मेडल, साल 2010 में रहा था सबसे शानदार प्रदर्शन

CWG 2026 में ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत का पहला मेडल हुआ पक्का, लवलीना बोरगोहेन का पदक जीतना हुआ तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल