सोशल मीडिया की दुनिया हो और इस दुनिया में वायरल कंटेंट देखने को न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हर दिन कुछ न कुछ या फिर कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन वायरल कंटेंट आते ही होंगे। इन वायरल कंटेंट में डांस, ड्रामा, लड़ाई समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं और इसमें जुगाड़ का भी वीडियो रहता है। अभी भी सोशल मीडिया पर जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
शख्स ने क्या जुगाड़ किया?
आपको यह तो पता ही होगा कि कार, बाइक और सभी वाहनों में इंडिकेटर लगा ही होता है और यह बहुत जरूरी भी होता है। अब अगर किसी वाहन में इंडिकेटर का ग्लास फूट जाए तो फिर उसे बदलवाना ही पड़ता है मगर जुगाड़ करने वाले लोग इसमें भी अपना दिमाग दौड़ा लेते हैं और जुगाड़ खोज लेते हैं। ऐसा ही कुछ वायरल वीडियो में देखने को मिला। अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि इंडिकेटर लाइट का ग्लास फूट गया है तो एक शख्स वहां पर छोटी कोल्ड ड्रिंक बोतलों को फिट करता है। उसके लिए वो पहले से वहां ढक्कन चिपका देता है और उसके बीच से तार निकालकर बल्ब को लगाता है और फिर ऊपर से बोतल लगाकर ढक्कन से बंद कर देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 76 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा करने के लिए बहुत समय है। दूसरे यूजर ने लिखा- खानदानी गरीबी है। तीसरे यूजर ने लिखा- छिपा हुआ टैलेंट है। चौथे यूजर ने लिखा- तू भाई नॉर्मल आदमी नहीं है, साइंटिस्ट है साइंटिस्ट। वहीं बहुत सारे लोगों ने अपने किसी न किसी को टैग करते हुए लिखा है कि यह उनके लिए आखिरी रास्ता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा अतरंगी जुगाड़ पहली बार नजर आया है, एक बार तो आपको भी देखना चाहिए