1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. आकांक्षा चमोला का 'लॉक अप 2' में छलका दर्द, गौरव खन्ना की एंट्री पर जताई नाराजगी, फिर चर्चा में आया कपल

आकांक्षा चमोला का 'लॉक अप 2' में छलका दर्द, गौरव खन्ना की एंट्री पर जताई नाराजगी, फिर चर्चा में आया कपल

 Published : Jul 24, 2026 01:27 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 01:27 pm IST

'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्हें अजनबी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह अपने माता-पिता या अपने पालतू कुत्ते से मिलना पसंद करतीं।

Akanksha Chamola, Gaurav Khanna- India TV Hindi
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना Image Source : INSTAGRAM/@AKANKSHAGKHANNA

'लॉक अप 2' के नए एपिसोड में आकांक्षा चमोला को अपने पति गौरव खन्ना की घर में एंट्री के बारे में खुलकर बात करते देखा गया। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसने हलचल मचा दी है। आकांक्षा और गौरव लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में है। इसी बीच उन्होंने अपने पति गौरव को अजनबी कहकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आकांक्षा ने अजनबी कहते हुए कहा कि अगर गौरव की बजाय उनके परिवार का कोई व्यक्ति उनसे मिलने आता तो उसे अच्छा लगता।

गौरव खन्ना की एंट्री से नाखुश थीं आकांक्षा चमोला

तलाक की खबरों के बाद अब एक बार फिर टीवी का सबसे पसंदीदा कपल चर्चा में है। गौरव खन्ना के लिए आकांक्षा चमोला की बाते सुन श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे हैरान रह गई। वायरल वीडियो में तीनों को साथ में बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान आकांक्षा ने यह तक ​​​​कहा कि अगर गौरव की जगह उनकी मां, पिता या उनका पालतू कुत्ता भी आता तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। दरअसल, धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा के 'लॉक अप 2' हाउस में एंट्री करने के बाद श्रेया ने आकांक्षा से कहा, 'तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया। मेरे को भी मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए थोड़ी देर के लिए।' इसका जवाब देते हुए, आकांक्षा ने चुटकी ली और कहा:

'मेरे एक्स तो था वे। हंस तो रहा था वरुण की तेरा परिवार कहा आया। तेरा तो अजनबी आया था। हां, यार उससे अच्छा तो कोई फैमिली से आता तो बेहतर था। मैं अपना कंफर्ट चाहती थी। मेरे लिए जितना है, उससे कहीं ज्यादा उसके लिए है। इसे अच्छा मेरे माता-पापा आते या फिर मेरा कुत्ता ही आ जाता।'

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक की वजह

आकांक्षा चमोला ने सबसे पहले 'लॉक अप 2' में बताया था कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने जेल के अंदर इसे अपने डार्क सीक्रेट्स में से एक के तौर पर बताया। उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग रह रहे थे और तलाक लेने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही कहा कि शादी के कई सालों बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। इस बारे में बात करते हुए, आकांक्षा ने यह भी खुलासा किया था कि बच्चे पैदा करने का मुद्दा उनके रिश्ते में एक वजह थी, लेकिन उन्होंने साफ किया कि अलग होने के फैसले के पीछे यही एकमात्र कारण नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा कि कई निजी कारणों की वजह से उन्होंने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें - आकांक्षा चमोला का एक और बड़ा खुलासा, गौरव खन्ना से तलाक के बाद नहीं करेगीं शादी, बोलीं- अब असेक्शुअल हो गई हूं

शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा चमोला, टीवी शो पर कर दिया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन