1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने K सीरीज में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन

Oppo ने K सीरीज में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाला 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 24, 2026 11:20 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 11:20 am IST

Oppo K15 सीरीज में कंपनी ने एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह फोन 8000mAh की बैटरी, 50MP के तीन कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है।

Oppo K15 5G- India TV Hindi
ओप्पो के15 5जी Image Source : OPPO CHINA

Oppo ने अपनी बजट फ्रेंडली K सीरीज में एक और 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Series का यह स्मार्टफोन 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। यह इस सीरीज का तीसरा फोन है, जो चीन में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ पहले ही घरेलू मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। इस फोन जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कितनी है कीमत?

Oppo K15 5G को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी कीमत CNY 2299 यानी लगभग 33,000 रुपये है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- Gale Grey और Rapid White में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल जल्द ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Oppo K15 के फीचर्स

ओप्पो के इस फोन का लुक और डिजाइन भी पहले लॉन्च हो चुके Oppo K15 Pro की तरह ही है। इस फोन में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1256 x 2760 पिक्सल है। फोन में AMOLED पैनल का इस्तेमला किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है।

Oppo K15 में MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट दिया है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसे एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है, जिसकी वजह से हीट मैनेजमेंट के लिए Tidal इंजन का इस्तेमाल होता है। साथ ही, इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा।

50MP के तीन कैमरे

ओप्पो के इस मिड बजट फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम और OIS फीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। 

इस फोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone 17 की भारत में बढ़ जाएगी कीमत, iPhone 17 Pro और Pro Max भी होंगे महंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक