1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

Oppo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 01, 2026 07:54 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 07:54 pm IST

Oppo K15 Pro+ और Oppo K15 Pro लॉन्च हो गए हैं। ओप्पो के ये दोनों फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त 50MP कैमरे के साथ आते हैं। फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Oppo K15 Pro Series- India TV Hindi
ओप्पो K15 प्रो सीरीज Image Source : OPPO

Oppo K15 सीरीज लॉन्च हो गई है। चीनी कंपनी की इस सीरीज में दो फोन K15 Pro+ और K15 Pro लॉन्च किया गया है। ओप्पो के ये दोनों फोन गेम सेंट्रिक हैं और इनमें एक्टिव कूलिंग पंखे लगे हैं, जो फोन को गर्म नहीं होने देगा। ओप्पो की ये सीरीज 8000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। यह सीरीज पिछले साल आई Oppo K14 Pro सीरीज की अपग्रेड है।

Oppo K15 Pro सीरीज की कीमत

ओप्पो K15 Pro सीरीज को कंपनी ने घरेलू मार्केट में उतारा है। इस सीरीज के Oppo K15 Pro+ को CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Oppo K15 Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) है। ये दोनों फोन 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आते हैं।

Oppo K15 Pro+ के बेसिक वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट CNY 3,699 (लगभग 50,000 रुपये) में आता है। वहीं, 12GB RAM + 512GB वाले मॉडल की कीमत CNY 4,199 (लगभग 57,000 रुपये) है। Oppo K15 Pro के बेसिक 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 41,000 रुपये) है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट CNY 3,199 (लगभग 43,000 रुपये) है। इसके 12GB RAM + 512GB वाले मॉडल की कीमत CNY 3,499 (लगभग 47,000 रुपये) है।

Oppo K15 Pro सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के K15 Pro+ में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है। वहीं, Oppo K15 Pro में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और यह 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं।

Oppo K15 Pro+ में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलता है। वहीं, Oppo K15 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Super चिपसेट दिया गया है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। K15 Pro+ में 8000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, K15 Pro में 7,500mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Oppo K15 Pro सीरीज के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP OIS कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 11 Pro का आया First Look, कैमरा डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक