1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा ग्रैंड ग्लोबल लॉन्च

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा ग्रैंड ग्लोबल लॉन्च

 Published : Jul 24, 2026 08:56 am IST,  Updated : Jul 24, 2026 09:04 am IST

फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च अचानक टाल दिया गया, जो पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव की घोषणा की और बताया कि अब वह इसका वर्ल्डवाइड प्रीमियर करेंगे।

ramayana- India TV Hindi
'रामायण' का ट्रेलर पोस्टपोन Image Source : INSTAGRAM/@IAMNAMITMALHOTRA

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में 'रामायण' पैनल के लिए स्टेज पर जाने से कुछ ही मिनट पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज नहीं होगा। यह अचानक आई खबर फैंस के लिए एक सरप्राइज थी, जो कॉमिक-कॉन प्रीमियर के बाद इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर के ऑनलाइन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में दिल्ली में 18 जुलाई को नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया था, लेकिन ट्रेलर यूट्यूब पर आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया। ऐसे में सभी ट्रेलर देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें इसके लिए थोड़ा और रुकना होगा।

'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन

नितेश तिवारी की 'रामायण' की पूरी कास्ट के नाम से पर्दा उठा चुका है, जिसमें 23 बेहतरीन कलाकारों की टोली नजर आने वाले हैं। नमित मल्होत्रा ​​ने अपने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की कि ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया गया है, जहां सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के बाद शुक्रवार सुबह ट्रेलर को रिलीज किए जाने की उम्मीद थी। वहीं अब यह प्लान बदल गया है। प्रोड्यूसर ने घोषणा की है कि 'रामायण' ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है और 'रामायण' का ट्रेलर वर्ल्डवाइड लॉन्च करने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस भारतीय महाकाव्य को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला लिया है। उन्होंने इस पोस्ट में आगे कहा, 'ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखते हुए, हम अपना ट्रेलर अब बाद में दुनिया भर में रिलीज करेंगे। अभी तक मेकर्स ने ट्रेलर के लिए रिलीज की कोई नई तारीख या समय नहीं बताया है।

'रामायण' का ट्रेलर क्यों टाल दिया गया?

नमित मल्होत्रा ​​ने शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में बताया कि ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया गया है, क्योंकि मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़ी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन डील की है और अब वे इसे सिर्फ भारत में रिलीज करने के बजाय एक ग्लोबल इवेंट के तौर पर लॉन्च करना चाहते हैं। भारतीय दर्शकों के लिए इसे पहले रिलीज करने के बजाय मेकर्स अब इसे दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

'रामायण' ट्रेलर के ग्लोबल लॉन्च की वजह

फिल्म की ग्लोबल रिलीज पर जोर देते हुए नमित मल्होत्रा ने इसी पोस्ट में लिखा, 'भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को दुनिया भर में किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह दिखाया जाएगा। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारी संस्कृति और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का दरवाजा खुलेगा।' अपनी बात खत्म करते हुए नमित ​​ने देश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं उन सभी फैंस और रामायण में विश्वास रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इसे मुमकिन बनाने में मदद की। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं। आइए, हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। जय हिंद।'

ये भी पढे़ं - बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान, रणबीर कपूर की 'रामायण' की राह नहीं होगी आसान, 'गॉडजिला' से होगी टक्कर

हॉलीवुड vs बॉलीवुड, 'अवेंजर्स: डूम्सडे' से कई गुना बेहतर 'रामायण' का VFX, फीका पड़ा मार्वल का जादू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन