इंग्लैंड में खेली जा द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में 23 जुलाई को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने अपनी 16 रनों की छोटी पारी के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मैच में जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ने के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। बटलर के नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल 14572 रन दर्ज हो गए हैं। इस मुकाबले को मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स की टीम अपने नम करने में कामयाब रही जिसमें उन्होंने 7 रनों की करीबी जीत हासिल की।
बटलर अब सिर्फ कायरन पोलार्ड से पीछे
टी20 क्रिकेट में जोस बटलर की गिनती बेहतरीन प्लेयर्स में की जाती है, जिसमें वह कई विदेशी लीग्स में भी खेलते हुए दिखते हैं। बटलर ने अब तक अपने करियर में कुल 517 टी20 मैचों में खेला है, जिसमें उनको 487 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान बटलर ने 35.02 के औसत से 14572 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 9 शतकीय तो वहीं 102 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। बटलर अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ कायरन पोलार्ड से पीछे हैं, जिसमें उनके नाम पर 14803 रन दर्ज हैं। वहीं अब तीसरे नंबर पर पहुंच चुके यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 14562 रन बनाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 14803 रन
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 14572 रन
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 14562 रन
- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 14449 रन
- डेविड वॉर्नर (भारत) - 14284 रन
भारत से विराट कोहली हैं टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारतीय खिलाड़ी के रूप में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को लेकर बात की जाए तो उस मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में 430 मुकाबलों में खेलते हुए 413 पारियों में बल्लेबाजी की है और 42.44 के औसत से 14218 रन बना चुके हैं। कोहली टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें
एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट शेड्यूल जारी, सिर्फ इस स्थिति में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर