1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र-शनि के समसप्तक योग के साथ होगी अगस्त महीने की शुरुआत, 4 राशियों के करियर में लग सकते हैं चार चांद

शुक्र-शनि के समसप्तक योग के साथ होगी अगस्त महीने की शुरुआत, 4 राशियों के करियर में लग सकते हैं चार चांद

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 24, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 11:33 pm IST

अगस्त महीने की शुरुआत शुक्र और शनि के समसप्तक योग के साथ होगी। ये दोनों मित्र ग्रह हैं इसलिए इनके समसप्तक योग से कुछ राशियों को करियर में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Shani Samsaptak Yog- India TV Hindi
शनि-शुक्र समसप्तक योग Image Source : UNSPLASH

शुक्र ग्रह 1 अगस्त 2026 को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। वर्तमान में शनि मीन राशि में हैं इसलिए 1 अगस्त को शनि का शुक्र ग्रह के साथ समसप्तक योग बनेगा। ये दोनों ही ग्रह आपस में मित्र हैं इसलिए इन दोनों के बीच समसप्तक योग का बनना बेहद शुभ साबित हो सकता है। कर्म के कारक शनि और भौतिक सुखों के कारक शुक्र राशि चक्र की कुछ राशियों को करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ प्रदान कर सकते हैं। इन राशियों को अपने कर्मों का फल भी अगस्त के महीने में मिल सकता है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

वृषभ राशि 

आपकी राशि के स्वामी शुक्र और शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा। इस योग के चलते आपको करियर क्षेत्र में जबरदस्त परिणाम मिल सकते हैं। आपके एकादश भाव में बैठे शनि आपको आपके कर्मों का शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनको अचानक से मुनाफा मिल सकता है। शुक्र-शनि की स्थिति आपके आर्थिक पक्ष में भी अच्छे बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है। घर-परिवार में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। 

कन्या राशि

शुक्र का गोचर 1 अगस्त को आपकी ही राशि में होगा जिसके चलते आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिल सकता है। आपकी योजनाएं अगस्त के महीने में सफल हो सकती है। अपनी किसी रचना के चलते आपको सोशल मीडिया पर ख्याति मिलने के भी आसार हैं। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को भी उन्नति मिल सकती है। अगर मीडिया, कला या आईटी के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके करियर में चार चांद ल सकते हैं।  

तुला राशि 

शुक्र ग्रह का गोचर आपके द्वादश भाव में भले ही होगा लेकिन आपके लिए सुखद साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो घर से दूर रहकर जॉब करते हैं। इसके साथ ही विदेश में जाकर नौकरी करने का विचार जिन लोगों ने बनाया था उन्हें भी विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुक्र का गोचर आपके काम करने की गति को भी बढ़ा सकता है। अगस्त के महीने में आप हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। 

मकर राशि 

शनि और शुक्र का समसप्तक योग आपके लिए भी अच्छा रह सकता है। भाग्य का आपको साथ मिलने के पूरे आसार हैं। इस राशि के कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है या फिर आमदनी में इजाफा हो सकता है। कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आपके सेहत में भी इस योग के चलते अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। शनि आपके कड़ी मेहनत का फल आपको प्रदान कर सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन रहेगा बेहद शुभ गजकेसरी राजयोग, कर्क-मकर सहित 4 राशियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।