सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बदला' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म ने पांच दिन में अच्छा बिजनेस कर लिया है। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू(Taapsee Pannu) की फिल्म 'बदला' ने अब तक 30.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म के बिजनेस के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई की जानकारी दी है।
तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया- 'बदला' एक हफ्ते में 35 करोड़ तक कता बिजनेस कर लेगी। फिल्म ने पहले दिन 5.04 करोड़, दूसरे दिन 8.55 करोड़, तीसरे दिन 9.61 करोड़, चौथे दिन 3.75 करोड़ और पांचवे दिन 3.85 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में फिल्म अब तक 30.80 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
Badla Movie Review:
'बदला लेना जरुरी नहीं होता है लेकिन हर बार माफ कर देना भी जरुरी नहीं होता है।' सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म बदला(Badla) रिलीज हो गई है। बदला एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील(बादल गुप्ता) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं तापसी पन्नू(नैना सेठी) उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पहला हॉफ कहानी को बिल्डअप करने में खत्म होता है। जो कि काफी अच्छी तरीके से कहानी को बयां करता हैं। वहीं सेकेंड हॉफ में फिल्म का सस्पेंस धीर-धीरे खोला गया है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। जिसमें तापसी के सच और झूठ को दिखाया गया है। साथ ही आपको पता चलता है कि आखिर मर्डर किया किसने है। बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अनुष्का शर्मा ने खींचे विराट कोहली के गाल, वीडियो हुआ वायरल
करीना कपूर खान ने उन्हें एरोगेंट कहे जाने पर दिया फैन्स को जवाब
Latest Bollywood News