1. होम
  2. मनोरंजन
  3. मूवी रिव्यू
  4. बदला

Badla Movie Review: सस्पेंस से भरपूर है अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की 'बदला'

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Mar 08, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 02:57 pm IST
Badla Review

Badla Review

Photo: INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU
  • फिल्म रिव्यू: बदला
  • स्टार रेटिंग 3/5
  • पर्दे पर: Mar 8, 2019
  • डायरेक्टर: सुजॉय घोष
  • शैली: थ्रिलर

'बदला लेना जरुरी नहीं होता है लेकिन हर बार माफ कर देना भी जरुरी नहीं होता है।' सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म बदला(Badla) आज रिलीज हो गई है। बदला एक मर्डर मिस्ट्री है। जिसमें तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन और अमृता सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील(बादल गुप्ता) का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं तापसी पन्नू(नैना सेठी) उनकी क्लाइंट बनी हैं। फिल्म का फर्स्ट हॉफ बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। पहला हॉफ कहानी को बिल्डअप करने में खत्म होता है। जो कि काफी अच्छी तरीके से कहानी को बयां करता हैं। वहीं सेकेंड हॉफ में फिल्म का सस्पेंस धीर-धीरे खोला गया है। फिल्म सस्पेंस से भरी है। जिसमें तापसी के सच और झूठ को दिखाया गया है। साथ ही आपको पता चलता है कि आखिर मर्डर किया किसने है। बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है।

कहानी:

थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म आपको आखिरी तक बांधे रखती है। फिल्म की कहानी नैना सेठी यानि तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की बातचीत से शुरू होती है। जहां वह उनके वकील बने हैं और उनसे उनकी पूरी कहानी 3 घंटे में जानना चाहते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन अपना आखिरी केस लड़ रहे होते हैं और 40 सालों में उन्होंने एक भी केस हारा नहीं होता है। जिसके बाद फिल्म की कहानी धीरे-धीरे खुलती जाती है और अंत में पता चलता है कि आखिर में मर्डर किया किसने है। इसी बीच आपको अमृता सिंह का किरदार रानी कौर मिलेगा। जिनकी एक्टिंग काफी दमदार है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएंपो(द इंविजिबल गेस्ट) से प्रेरित है। कहानी आपको आखिरी तक पकड़कर रखने में सफल होती है।

एक्टिंग:
बदला में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग काफी शानदार है। उनके डायलॉग आपका दिल जीत लेंगे। महाभारत की बात करने से लेकर उनके कई डायलॉग आपको उनका फैन बना देंगे। वहीं तापसी पन्नू की एक्टिंग भी आपको इंप्रेस करेगी। उनका आंखों में आंखे डालकर झूठ बोलने का तरीका काफी अच्छा है। वहीं बात करें अमृता सिंह एक मां की भूमिका निभा रही हैँ। उनकी संभली हुई एक्टिंग, बोलने का तरीका, जासूसी उनकी एक्टिंग में दम डाल देती है।

क्लाइमैक्स:
फिल्म का क्लाइमैक्स काफी शानदार है। आप आखिरी तक पता नहीं कर पाते हैं कि फिल्म में अब क्या होने वाला है। फिल्म आपको एक दिलचस्प मोड़ पर छोड़ती है।

क्यों देखें:
यह थ्रिलर फिल्म है जो सस्पेंस से भरी हुई है। फिल्म का लास्ट एक टेस्टी डिश पर होने वाली टॉपिंग की तरह है। जो फिल्म और डिश दोनों को और दिलचस्प बना देता है।

इंडिया टीवी इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार देता है।

फिल्म का ट्रेलर:

Advertisement