1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: 'संजू' ने ऑस्ट्रेलिया में तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की कुल कमाई

Box Office Collection: 'संजू' ने ऑस्ट्रेलिया में तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानिए अब तक की कुल कमाई

संजू फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है, फिल्म ने 341.22 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने आमिर खान की पीके का रिकॉर्ड हाल ही में तोड़ा है जिसने 340.8 करोड़ का बिजनेस किया है। 

Sanju Box Office Collection- India TV Hindi
Sanju Box Office Collection

नई दिल्ली: रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त की बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की। फिल्म ने सलमान खान की टाइगर जिंदा है और आमिर खान की फिल्म पीके की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अब राजकुमार हीरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर एक और गुडन्यूज आई है। फिल्म ने प्रभास स्टारर बाहुबली 2 का ऑस्ट्रेलिया में बना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म ऑस्ट्रेलिया में अब सिर्फ आमिर खान की फिल्म दंगल और संजय लीला भंसाली की पद्मावत से पीछे है।

संजू फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है, फिल्म ने 341.22 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने आमिर खान की पीके का रिकॉर्ड हाल ही में तोड़ा है जिसने 340.8 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पाचंवे शुक्रवार को 45 लाख, शनिवार को 87 लाख और रविवार को 1.15 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 35 लाख, मंगलवार को 40 लाख, बुधवार को 38 लाख और गुरुवार को फिल्म ने 34 लाख का बिजनेस किया।

फिल्म ने भारत में 430.50 करोड़ (नेट 341.22) करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं ओवरसीज बिजनेस में फिल्म ने 140 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। संजू का अब वर्ल्डवाइड कलकेशन 570.50 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही ग्लोबली 600 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

खबरों के मुताबिक फॉक्स स्टार स्टूडियो संजू को चाइना में रिलीज करने का प्लान बना रहा है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म की कमाई काफी बढ़ जाएगी। क्योंकि चीन में जनसंख्या काफी ज्यादा है और वहां के स्क्रीन भी भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं।

फिल्म संजू को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से ही पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News