1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता बच्चन नंदा के ससुर का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांसे

श्वेता बच्चन नंदा के ससुर का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांसे

 Published : Aug 06, 2018 10:36 am IST,  Updated : Aug 09, 2018 03:56 pm IST

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा का दिल्ली में निधन हो गया। राजन नंदा 1994 से Escorts Limited के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।

rajan nanda, Shweta Bachchan and Amitabh bachchan- India TV Hindi
rajan nanda, Shweta Bachchan and Amitabh bachchan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा का दिल्ली में निधन हो गया। राजन नंदा 1994 से Escorts Limited के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वो दिवंगत सुपरस्टार राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति थे।

राजन नंदा के निधन के वक्त अमिताभ बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी थे। जब उन्हें यह खबर मिली तो वो भारत के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- 'मेरे रिश्तेदार मिस्टर राजन नंदा, निखिल के पिता और श्वेता के ससुर का निधन हो गया। भारत के लिए रवाना हो रहा हूं।'

ये भी पढ़ें-

अब अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता भी करने जा रही हैं एक्टिंग में डेब्यू, पिता संग पहली तस्वीरें हुई वायरल

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस न्यूज को कंफर्म करते हुए अपने अंकल के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राजन नंदा की तस्वीर के साथ लिखा- आप लेजेंड थे, हैं और हमेशा रहेंगे। थैंक्यू उस प्यार के लिए जो आपने हमें हमेशा दिया- आपको बहुत मिस करेंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राजन नंदा के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया।

राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, उनके बेटे निखिल नंदा और बेटी नताशा नंदा हैं। निखिल नंदा की शादी श्वेता बच्चन से हुई है। निखिल Escorts Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

ये भी पढ़ें-

अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बनीं लेखिका, जानिए कब लॉन्च होगी पहली किताब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन