1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बनीं लेखिका, जानिए कब लॉन्च होगी पहली किताब

अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बनीं लेखिका, जानिए कब लॉन्च होगी पहली किताब

 Published : Apr 14, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Apr 14, 2018 02:04 pm IST

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने हमेशा ही खुद को अभिनय जगत से दूर रखा है। हालांकि इसके बावजूद वह लाइमलाइट में रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता ने बेशक फिल्मी जगत में अपनी करियर नहीं चुना, लेकिन अब वह अपनी किताब को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

Amitabh Shweta- India TV Hindi
Amitabh Shweta

नोएडा: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने हमेशा ही खुद को अभिनय जगत से दूर रखा है। हालांकि इसके बावजूद वह लाइमलाइट में रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता ने बेशक फिल्मी जगत में अपनी करियर नहीं चुना, लेकिन अब वह अपनी किताब को लेकर चर्चा में आ गई हैं। गौरतलब है कि श्वेता की पहली किताब 'पैराडाइज टॉवर्स' अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है। श्वेता ने अपने एक बयान में इस बात भी खुलासा किया है कि कैसे उन्हें इस किताब को लिखने का ख्याल आया।

श्वेता ने कहा, "मेरे मन में 'पैराडाइज टॉवर्स' लिखने का विचार एक सुबह जागने के बाद आया। यह मेरे लिए अस्वाभाविक नहीं है। मैं कथाकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हूं। बचपन में हमें पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था और हमें कल्पनाएं करने की पूरी छूट थी।"

उन्होंने कहा कि वह अपनी पहली किताब प्रकाशित होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को लेकर बेचैन भी हैं। किताब को हॉर्पर कॉलिंस इंडिया प्रकाशित कर रही है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्वेता की किताब की लॉन्चिंग के मौके पर पूरा बच्चन परिवार उनके साथ मौजूद होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन