अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खबरें थीं कि फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म 'दबंग 3' भी 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इसके बाद से सभी इन दो बड़ी फिल्मों के क्लैश के बारे में बात करने लगे थे। हालांकि शनिवार को अयान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान जारी कर कहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल गर्मी में रिलीज़ होगी। हालांकि उन्होंने रिलीज़ डेट नहीं बताई है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी यह बयान शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी की 'गुड न्यूज़' अगले साल न्यू ईयर पर रिलीज़ होगी।
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' पहले इस साल अगस्त में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन VFX का काम अधूरा रहने के कारण इसके रिलीज़ को आगे बढ़ा दिया गया। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग बुल्गारिया में हुई है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। यह रणबीर और आलिया की साथ में पहली फिल्म है। एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि उन्होंने रणबीर संग इस फिल्म में काम करने के लिए अयान से विनती की थी।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा था- ''जब अयान ने 'ये जवानी है दीवानी' की थी, उसी समय उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' बनाने के बारे में सोच लिया था। मैं उनके और रणबीर के साथ काम करना चाहती थी। मैंने अयान से निवेदन किया था कि प्लीज़ मुझे रणबीर के साथ कास्ट करें।''
जब रणबीर ने 2007 में 'सावंरिया' से अपना डेब्यू किया था, तभी से आलिया उनकी फैन बन गई थीं और उनसे एक्टिंग सीखना चाहती थीं। ''रणबीर के साथ मेरा अनुभव एकदम अलग रहा है क्योंकि मुझे उनका काम हमेशा से अच्छा लगा है। उनके डेब्यू के समय से ही वह मेरे फेवरेट एक्टर रहे हैं। वह बहुत ईमानदार हैं इसलिए वह हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे। जब मुझे उनके साथ काम की शुरुआत करनी थी तो मैंने सोचा था कि मैं उनसे एक्टिंग की प्रक्रिया सीखूंगी, लेकिन ऐसी कोई प्रक्रिया है ही नहीँ। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं। कैमरा के सामने एक्टिंग करते हैं और फिर चॉकलेट खाते, बात करते और दिन की गॉसिप जानते नज़र आते हैं। वह बहुत मेहनती हैं।''
कुछ दिनों पहले कुम्भ में आलिया, रणबीर और अयान ने फिल्म का logo लॉन्च किया था।
Also Read:
Avengers Endgame India Box Office Collection Day 1: मार्वल फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए 53.10 करोड़ रुपये
शाहरुख खान ने अबराम के साथ शेयर की तस्वीर, बताया उसे मिनी SRK
सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के बाहों में हाथ डाले, कुछ इस तरह दिखा रही हैं अपनी इंगेजमेंट रिंग!
Latest Bollywood News