1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के बाहों में हाथ डाले, कुछ इस तरह दिखा रही हैं अपनी इंगेजमेंट रिंग!

सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोहमन के बाहों में हाथ डाले, कुछ इस तरह दिखा रही हैं अपनी इंगेजमेंट रिंग!

 Published : Apr 27, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 01:43 pm IST

सुष्मिता सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है? जी हां इन दिनों यह खबर बॉलीवुड गलियारों में घूम रही है। इसके पीछे का पूरा माजरा यह है कि...

सुष्मिता सेन- India TV Hindi
सुष्मिता सेन

नई दिल्ली: सुष्मिता सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है? जी हां इन दिनों यह खबर बॉलीवुड गलियारों में घूम रही है। इसके पीछे का पूरा माजरा यह है कि सुष्मिता ने कुछ दिन पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ न्यूयार्क में घूमते हुए फोटो शेयर की थी और अब उनकी एक और फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह ब्वॉयफ्रेंड शॉल के बांहो में हाथ डाल हुए है और साथ ही उनके अंगुली में एक रिंग नजर आ रही जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इंगेजमेंट रिंग है।

सुष्मिता सेन काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । पिछले दिनों खबर आई थी कि सुष्मिता और रोहमन लिव इन में रहने लगे हैं । अब सुष्मिता ने रोहमन के साथ ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।

दरअसल, सुष्मिता ने रोहमन के साथ एक फोटो शेयर की । इस तस्वीर में सुष्मिता के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है । सुष्मिता ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं बिना किसी शर्त के तुम्हारी हूं रोहमन शॉल । आई लव यू ।'

सुष्मिता और रोहमन की इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों ने सगाई कर ली है । वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुष्मिता मुझे आपको देख कर ऐसा क्यों लग रहा है जैसे आपने अपने हाथ में इंगेजमेंट रिंग पहन रखी है।'

इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आपके हाथ में सगाई की अंगूठी देख कर जलन हो रही है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता अब सिंगल नहीं रही हैं । उन्होंने गुपचुप तरीके से रोहमन के साथ सगाई कर ली है । 

बता दें कि रोहमन एक मॉडल हैं और सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं । रोहमन भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सुष्मिता की तस्वीरें शेयर कर उनसे प्यार का इजहार करते रहते हैं । रोहमन, सुष्मिता की दोनों बेटियों के भी काफी करीब हैं । 

ये भी पढ़ें:

एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर के प्यार में हैं काजल अग्रवाल, नाम जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

बर्थडे स्पेशल: जोहरा सहगल सहित ये 5 ऐसी एक्ट्रेसस जो उम्र ढलने के बाद हुईं फेमस

सलमान खान की दबंग 3 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से होगी टक्कर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन