नई दिल्ली: सिंघम फिल्म में अजय देवगन की हिराइन काजल अग्रवाल के दिवाने तो टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि काजल किसकी दीवानी? काजल जिसके प्यार में दीवानी है उस शख्स का नाम जानकर एक पल के लिए हैरानी हो सकती गै। काजल अग्रवाल एक्टर नहीं बल्किन इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा की दीवानी है।
Related Stories
इन दिनों काजल अग्रवाल को साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस माना जाता है। साउथ में फिल्में काजल के नाम से ही हिट हो जाती हैं। वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काजल नजर आ चुकी हैं।
काजल के फिल्मी सफर की बात करें तो फिल्म 'मगधीरा' का नाम जरूर आता है। 'मगधीरा' उनके करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। बॉलीवुड की बात करें तो काजल अग्रवाल ने सिंहम, स्पेशल 26 और दो लफ्जो की कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है।
काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।अक्सर इंटरनेट पर अपनी सेक्सी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके सेक्सी और हॉट वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जाता हैं। काजल का इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बिकिनी फोटो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काजल अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।काजल अग्रवाल ने 2004 में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म क्यों से बॉलीवुड की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी फिल्म कुछ खास सफल नहीं हो पाईं थी। बॉलीवुड में काजल को पहचान अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से मिली है। फिल्म सिंघम में काजल अग्रवाल अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आती है।
काजल अग्रवाल के साउथ करियर की बात करें तो साल 2007 में उन्होंने तेलुगु फिल्म लक्ष्मी कल्याणम से टॉलीवुड में खास जगह बनाई थी। साल 2007 में उनकी फिल्म चंदमामा बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में काजल के साथ नवदीप पलापोलू, शिव बालाजी, सिंधु मेनन और नागाबाबू के मुख्य किरदार में नजर आएं थे।
ये भी पढ़ें:
दीपिका पादुकोण और अमृता राव बन गई हैं रिश्तेदार, जानें कैसे?
सलमान खान की दबंग 3 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से होगी टक्कर