नई दिल्ली: इमरान हाशमी के अभिनय से सजी आगामी 'अजहर' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी इस फिल्म को लेकर सभी में उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर लेखक चेतन भगत ने कहा है कि भारत में बायोपिक के मुख्य किरदार की सराहना की जाती है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी 'अजहर' भारत की पहली नकारात्मक बायोपिक जैसी लगती है। चेतन भगत की 'टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज' नामक किताब पर फिल्म '2 स्टेट्स' बन चुकी है। वहीं वह फिल्म 'अजहर' की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़े:- इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो इतनी डरी हुई हैं संगीता बिजलानी
भगत ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "भारत की बायोपिक में सिर्फ मुख्य किरदार की महिमा और सुरक्षा का बखान किया जाता है। अजहर भारत की पहली नकारात्मक फिल्म लगती है। शुक्रवार के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"
टोनी डिसूजा निर्देशित फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी क्रिकेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी अह्म किरदार में दिखेंगे। प्राची फिल्म में अजहरुद्दीन की पहली पत्नी नौरीन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी तो वहीं नरगिस उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री संगीता बिजलानी की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में लारा दत्ता भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
यह बालाजी मोशन पिक्च र्स और एमएसएम मोशन पिक्चर्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Latest Bollywood News