1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो इतनी डरी हुई हैं संगीता बिजलानी

इस फिल्म में ऐसा क्या है, जो इतनी डरी हुई हैं संगीता बिजलानी

 Published : May 10, 2016 06:01 pm IST,  Updated : May 10, 2016 06:01 pm IST

इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म 'अजहर' इन दिनों काफी चर्चा हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीता बिजलानी इस फिल्म के निर्माताओं पर केस दर्ज करवाने वाली हैं।

sangeeta- India TV Hindi
sangeeta

नई दिल्ली: इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म 'अजहर' इन दिनों काफी चर्चा हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीता बिजलानी इस फिल्म के निर्माताओं पर केस दर्ज करवाने वाली हैं। यह फिल्म भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजहरुद्दीन के जीवन में आई संगीता के किरदार को पेश किया जाएगा। अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को 8 साल पहले तलाक दे दिया था इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ शादी की थी।

इसे भी पढ़े:- अपनी एक्स संग फिर दिखे सलमान, फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं ये मोहतरमा

इन दोनों का रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों का तलाक हो गया। लेकिन अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही संगीता की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। उन्हें इस बात का डर है कि फिल्म में दिखाए गए उनके किरदार की वजह से उनकी छवि लोगों के सामने एक घर तोड़ने वाली महिला की न जाए।

खबरों की मानें तो इसी घबराहट के चलते संगीता ने अहजरूद्दीन से अलग होने के 5 साल बाद उन्हें फोन किया है और अपनी परेशानी जताई। संगीता ने अब इस फिल्म को देखने की भी इच्छा जाहिर की है और वह लगातार अजहरुद्दीन के साथ संपर्क में बनी हुई हैं। अब यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि इसमें संगीता के किरदार को किस तरह से पेश किया गया है।

फिलहाल फिल्म से जुड़ी हर चीज को लेकर सीक्रेट रखा गया है। फिल्म 'अजहर' में इमरान हाशमी मोहम्मद अजहरुद्दीन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं प्राची देसाई इसमें उनकी पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में दिखेंगी जबकि नरगिस फाखरी फिल्म में संगीता बिजलानी के किरदार को पर्दे पर उतारेंगी। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन