1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी एक्स संग फिर दिखे सलमान, फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं ये मोहतरमा

अपनी एक्स संग फिर दिखे सलमान, फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं ये मोहतरमा

 Published : Apr 06, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 07:30 pm IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में अपनी एक एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दिए। इन दोनों को साथ में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में देखा गया था।

salman - India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीत बिजलानी के साथ दिखाई दिए। इन दोनों को साथ में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में देखा गया था। दरअसल सलमान की बहन अर्पिता ने 30 मार्च को बेटे को जन्म दिया था, उन्ही ने मिलने के लिए ये दोनों अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन सलमान और संगीत की इस मुलाकात के बाद इन दोनों के एक बार से साथ में आने की खबरें आने लगी हैं।

इसे भी पढ़े:- अर्पिता की गोद भराई में दिखीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड...

जी नहीं, हम इन दोनों के फिर से रिलेशनशिप में आने की बात नहीं कर रहे हैं। ये दोनों असल जिंदगी में बेशक अलग हो चुके हैं, लेकिन खबर है कि ये दोनों ये दोनों एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

salman
salman

तेलुगु 'क्षणम' का हिन्दी रिमेक बनाने की योजना बनाई जा रही है। खबर है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान और संगीता बिजलानी से बात की जा रही है। सलमान खान इससे पहले भी तेलुगु फिल्म के हिंदी रिमेक जैसे 'वॉन्टेड', 'किक' और 'रेडी' में काम कर चुके हैं। फिल्म 'क्षणम' का हिन्दी रिमेक बनाने के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने राइट्स भी खरीद लिए हैं। साजिद चाहते है कि इस फिल्म में सलमान खान उनके साथ काम करें। साजिद और सलमान इससे पहले 'किक' के हिन्दी रिमेक में एक साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें एक ऐसे लड़के को दिखाया गया है जिसमें उसकी एक्स गर्लफ्रेंड अपनी किडनैप बच्ची को बचाने के लिए उससे मदद मांगने जाती है। ऐसे में इस फिल्म में सलमान के साथ संगीता बिजलानी को लिए जाने की बात की जा रही है।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन