चेतन भगत पर दो महिला पत्रकारों ने लगाया यौन शोषण का आरोप, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट
लेखक चेतन भगत पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

इसके बाद एक और महिला पत्रकार अनुश्री मजुमदार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर चेतन के साथ हुए एक किस्से को शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ''2008 में मुझे ईमेल पर चेतन भगत का इंटरव्यू लेना था। यह बात थ्री मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ के रिलीज होने के तीन महीने पहले की बात है और वह हॉन्ग कॉन्ग से भारत शिफ्ट हो रहे थे। उन्होंने मुझे रिप्लाई किया कि वह मुझसे फोन पर बात कर सकते हैं। इंटरव्यू शुरू हुआ और भगत फ्रेंडली और चैटी थे।''
''जब हम चौथे सवाल पर पूछे तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कैसी दिकती हूं। वह सवाल का जवाब देने से मना करते रहे, जब तक मैंने उन्हें अपनी तस्वीर नहीं भेज दी। मैंने कई बार ना कहा, लेकिन वह हंसते रहे और जवाब देने से इनकार करते रहे। मैंने उन्हें अपने चेहरा की धुंधली तस्वीर भेजी। उन्होंने तुरंत अपनी ब्लैकबेरी पर वह तस्वीर देखी और मुझसे कहा- ओह तू बड़ी क्यूट है। उन्होंने सवालों का जवाब दिया और मैंने तुरंत फोन रख दिया। एक महीने बाद जब वह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए थे, तब उन्होंने मुझे देखा और जोर से कहा- ओह इसको तो हम पहले से जानते हैं।''
Also Read:
मलाइका अरोड़ा संग संदीप खोसला की पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र में तनुश्री के खिलाफ किसानों की विधवाओं के किया प्रदर्शन, जलाई तस्वीरें