बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई है। इंडिया टीवी के सोर्स के मुताबिक रेमो डिसूजा कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक के बाद रेमो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके हार्ट में ब्लाॉकेज हो गए थे जिसके चलते उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। वहां उनकी सर्जरी की गई जिसके बाद रेमो की तबीयत में लगातार इंप्रूवमेंट हुआ और अब वो ठीक हैं।
रेमो यूं तो कोरियोग्राफर के रूप में उभरे थे और उन्होंने कई शानदार डांस शो जज किए थे लेकिन धीरे धीरे उन्होंने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया औऱ सफल भी रहे। उनकी शुरूआत सलमान खान की रेस 3 से हुई थी जिसे उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद एबीसीडी, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करके वो एक निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
Latest Bollywood News