1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेमो डिसूजा हेल्थ अपडेट: पत्नी ने वीडियो शेयर करके बताया कैसी है सेहत

रेमो डिसूजा हेल्थ अपडेट: पत्नी ने वीडियो शेयर करके बताया कैसी है सेहत

 Published : Dec 15, 2020 08:16 am IST,  Updated : Dec 15, 2020 11:43 am IST

रेमो डिसूजा की तबियत अब कैसी है, ये बात फैंस को बताने के लिए उनकी पत्नी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रेमो डिसूजा- India TV Hindi
रेमो डिसूजा Image Source : INSTAGRAM/REMODSOUZA

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा को पिछले दिनों हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उनकी पत्नी लिज रेमो डिसूजा ने रेमो का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है जिससे पता चल रहा है कि रेमो की तबियत में सुधार हो रहा है और वो रिस्पॉन्स कर रहे हैं। लिज ने रेमो का ये वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला है जिसके बाद रेमो के फैंस अपने स्टार की तबियत में सुधार देखकर राहत की सांस ले रहे हैं। 

VIDEO: पुनीत जे पाठक और निधि मुनि सिंह का अंगूठी ढूंढने वाली रस्म का वीडियो वायरल, देखिए कौन जीता

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेमो अपने पैर हिला रहे हैं। वो मस्ती के अंदाज में पैरों के जरिए डांस मूव्स करने की कोशिश कर  रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा  सकता है कि एक कोरियोग्राफर के लिए डांस कितनी अहम चीज है। रेमो का इस तरह बेफिक्र अंदाज में पैर हिलाना इस बात का भी संकेत दे रहा है कि वो लगातार इंप्रूव कर रहे हैं औऱ बेहतर रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनका स्टार जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आए। 

आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक के बाद रेमो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके हार्ट में ब्लाॉकेज हो गए थे जिसके चलते उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। वहां उनकी सर्जरी की गई जिसके बाद रेमो की तबियत में लगातार इंप्रूवमेंट देखा जा रहा है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम रेमो के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान पहना पिंक कलर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पिछले दिनों महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रेमो का हाल चाल पूछा था औऱ उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी थी। उनकी फिल्म एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर में हीरोइन रही श्रद्धा कपूर भी हाल ही में उन्हें देखने अस्पताल पहुंची थी। बॉलीवुड के साथ साथ रेमो के करोड़ों फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और ऐसे में ये वीडियो उनके चाहने वालों के लिए एक गिफ्ट होगा। 

 

कंगना रनौत ने ट्वीट करके लिखा- ''ऋतिक रोशन कब तक रोएगा एक से छोटे से अफेयर के लिए?''

रेमो यूं तो कोरियोग्राफर के रूप में उभरे थे और उन्होंने कई शानदार डांस शो जज किए थे लेकिन धीरे धीरे उन्होंने फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया औऱ सफल भी रहे। उनकी शुरूआत सलमान खान की रेस 3 से हुई थी जिसे उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। इसके बाद फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करके वो एक निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन