बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन के बीच की वॉर एक बार फिर से शुरू हो गई है, कंगना रनौत ने ट्वीट करके ऋतिक रोशन से पूछा है कि एक छोटे से अफेयर के लिए वो कब तक रोएंगे? दरअसल साल 2016 में ऋतिक रोशन ने जो एफआईआर की थी वो अब साइबर सेल के क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है, ऋतिक ने दावा किया था कि उन्हें साल 2013-2014 में कंगना की ईमेल आईडी से सैकड़ों ईमेल मिले थे। जैसे ही ये खबर सामने आई कंगना रनौत ने इस खबर को री-ट्वीट करते हुए लिखा है- उसका रोना फिर से शुरू हो चुका है, हमारे ब्रेकअप और उसके तलाक को कई साल हो चुका है लेकिन उसने मूव ऑन करने से मना कर दिया, किसी और औरत को वो डेट भी नहीं कर रहा है, जब भी मैं अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा होने की आशा करती हूं उसका ड्रामा फिर से शुरू हो जाता है, ऋतिक रोशन कब तक रोएगा एक से छोटे से अफेयर के लिए?
Related Stories
देखिए आप की अदालत में कंगना ने ऋतिक और अपनी लड़ाई के बारे में क्या कहा?
