1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, फिल्म 'तेजस' के लिए ली परमीशन

कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, फिल्म 'तेजस' के लिए ली परमीशन

 Published : Dec 13, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Dec 13, 2020 08:19 pm IST

कंगना रनौत ने तेजस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आज मुलाकात की।

Kangana Ranaut meets defence minister Rajnath Singh- India TV Hindi
Kangana Ranaut meets defence minister Rajnath Singh Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेजस' की शूटिंग की तैयारी इसी साल अक्टूबर में शुरू कर दी थी। वहीं अब कंगना ने इस फिल्म को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आज मुलाकात की। इस मुलाकात की वजह फिल्म की कहानी शेयर करना और फिल्म से जुड़ी कुछ जरूरी परमीशन लेना है। अभिनेत्री ने इस खास मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। 

इन तस्वीरों में कंगना राजनाथ सिंह को फूलों का गुलदस्ता देती हुईं और उनके बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। कंगना रनौत अभिनीत 'तेजस' एक साहसी और निडर फाइटर पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाले देश की पहली रक्षा सेना थी। यह फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। यह प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला की उरी के बाद दूसरी फिल्म है जो बहादुर सैनिकों को समर्पित है। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा करेंगे।

कंगना रनौत ने पूरी की 'थलाइवी' की शूटिंग, नई तस्वीर में हुबहु जयललिता जैसी आईं नज़र

कंगना ने इसी साल 'तेजस' फिल्म का अपना पहला लुक शेयर किया था। जिसमें कंगना पायलट की यूनीफॉर्म में दमदार लग रही थीं। उस वक्त कंगना ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'तेजस एक विस्तार से बताई गई कहानी है, जहां मुझे वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां इस वर्दी में हर बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम किया जाएगा, जो हर रोज इस ड्यूटी की लाइन में अपार बलिदान करते हैं।'

इसके अलावा कंगना ने कुछ दिन पहले 'तेजस' फिल्म की वर्कशॉप को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में कंगना निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ एक वर्कशॉप में भाग लेते दिखाई दे रही थीं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा था, "टीम तेजस ने आज वर्कशॉप स्टार्ट कर दिया है। सुपर टैलेंटेड डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और हमारे कोच विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ काम शुरू करके बहुत खुशी हुई।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन