मिस्ट्री गर्ल संग डेटिंग की खबरों पर भड़के एल्विश यादव, बोले- 'मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करो'
मिस्ट्री गर्ल संग डेटिंग की खबरों पर भड़के एल्विश यादव, बोले- 'मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करो'
एल्विश यादव ने मिस्ट्री गर्ल के बारे में चल रही अटकलों पर बात की, जिसके साथ उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी से निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दोस्त हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश ने उन लोगों की आलोचना की, जो डेटिंग की अफवाह उड़ा रहे हैं।
Published : Sep 18, 2026 12:25 pm IST, Updated : Sep 18, 2026 12:25 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@ViralBhayani
हाल ही में एल्विश यादव को मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी से एक मिस्ट्री गर्ल के साथ निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। इस चर्चा के बीच रियलिटी टीवी स्टार ने अब इन अफवाहों पर बात की है और लोगों से कहा है कि वे एक वायरल क्लिप के आधार पर उनका नाम उस लड़की के साथ जोड़ना बंद करें। साथ ही राव साहब ने उन लोगों की भी आलोचना की, जो डेटिंग की अफवाह उड़ा रहे हैं।
मिस्ट्री गर्ल के साथ डेटिंग की अफवाह उड़ाने के बाद एल्विश यादव ने X पर लिखा, 'साफ कर दूं कि वह लड़की मेरी एक कॉमन फ्रेंड है।' उन्होंने उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाने वालों को भी आड़े हाथों लिया और लिखा, 'अलग एंगल से शूट किए गए क्लिप के आधार पर मेरा नाम उसके साथ जोड़ना बंद करें।' एल्विश ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और अंदाजे न लगाने की भी अपील की। उन्होंने लिखा, 'लोग सच्चाई जाने बिना ही बहुत जल्दी राय बना लेते हैं। प्लीज हमारी पर्सनल लाइफ का सम्मान करें और अंदाजे लगाना बंद करें।'
3/7Image Source : Instagram/@elvish_yadav
एल्विश यादव का यह स्पष्टीकरण तब आया, जब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपना जन्मदिन मनाकर निकलते हुए देखा गया। लड़की ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना था और सिर पर एक टोपी लगाई थी, जिससे उसका चेहरा कुछ हद तक छिपा हुआ था। पैपराजी ने दोनों को वेन्यू के बाहर देखा, जिसके बाद वे एल्विश की कार में एक साथ वहां से चले गए।
4/7Image Source : Instagram/@elvish_yadav
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब एल्विश यादव का नाम किसी के साथ जोड़े जाने की अफवाहें उड़ी हों। इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नाम पहले ईशा मालविया, जन्नत ज़ुबैर और जिया शंकर जैसी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। फरवरी 2026 में एल्विश ने खुद इन लगातार चल रही अटकलों पर बात करते हुए कहा था, 'मुझे तो यह भी नहीं पता कि कितने लोगों के साथ मेरा नाम जोड़ा गया है।'
5/7Image Source : Instagram/@elvish_yadav
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री की थी और शो के विजेता बन गए। जीतने से पहले अपने यूट्यूब कंटेंट से उन्होंने लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में वे एमटीवी रोडीज XX और लाफ्टर शेफ्स जैसे रियलिटी शो में भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि टीवी जगत में भी एल्विश धूम मचा रहे हैं।
6/7Image Source : Instagram/@elvish_yadav
एल्विश यादव ने 'औकात के बाहर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अब वे 'मालामाल वीकली 2' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और रितेश देशमुख भी होंगे।
7/7Image Source : Instagram/@elvish_yadav
प्लेग्राउंड के हालिया सीजन 5 में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला मेंटर्स थे। यह शो प्राइम वीडियो पर देखने को मिला था। यह सीजन सबसे ज्यादा चर्चा में था, जब एल्विश यादव ने गुस्से में तेजस्वी को अपशब्द कहा था और बाद में करण कुंद्रा ने दोनों की सुलह करवाई थी। बता दें कि 'प्लेग्राउंड 5' की विनर मधुजा घोषाल बनी थीं, जो तेजस्वी प्रकाश की टीम 'रेजिंग सेंटॉर्स' से थीं।