1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान पहना पिंक कलर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी के दौरान पहना पिंक कलर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

 Published : Dec 14, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 05:26 pm IST

करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा दोनों ही मां बनने वाली हैं, और दोनों हाल ही में पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं।

 Kareena Kapoor Khan and Anushka Sharma - India TV Hindi
करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा  Image Source : INSTA- KAREENA KAPOOR, ANUSHKA SHARMA

बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां मां बनने वाली हैं और दोनों ही अपनी प्रेगनेंसी का लुत्फ उठा रही हैं। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और करीना कपूर खान की। दोनों ही एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और अपने स्टाइल से लोगों के दिल जीत रही हैं।  अनुष्का शर्मा का वीकेंड में एक विज्ञापन सामने आया, जिसमें वो अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करती दिख रही हैं। विज्ञापन में मिसेज कोहली पिंक कलर की ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं। अनुष्का ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए अनिकेत सतम द्वारा डिजाइन की गई साटन स्पेगेटी ड्रेस पहनी थी, साथ में अनुष्का ने गोल्डन सैंडल पहनी नजर आईं। सिर्फ अनुष्का ही नहीं करीना कपूर खान भी प्रेग्नेंसी के दौरान पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं।

करीना कपूर ने अपने 'सैफ-हैवेन' के साथ शेयर की तस्वीर

करीना कपूर ने भी ब्रैंड के प्रमोशन के लिए पिंक पहना था। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर किया जिसमें वो स्पोर्ट्स विअर में नजर आ रही थीं और वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। करीना कपूर खान के चेहरे पर उनके चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

करीना और सैफ ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि वह फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में दिल्ली में 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अपनी शूटिंग पूरी की है। फिल्म में आमिर खान भी हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी, शादी की अनदेखी फोटो की शेयर

वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपनी तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर विराट ने शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर की। साथ ही अपनी पत्नी अनुष्का के लिए खास मैसेज भी लिखा है। उनकी ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शादी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "3 साल और जीवन भर एक साथ।"

प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने ऐसे ही नहीं किया शीर्षासन, इन बातों का रखा गया था ध्यान

अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली संग फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हमारे 3 साल और बहुत जल्दी हम 3।'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन