1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

 Published : Dec 08, 2020 12:56 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 12:56 pm IST

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास शर्मिला टैगोर की एक मोनोक्रोम थ्रोबैक तस्वीर के साथ एक प्यारा सा नोट लिखा।

शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पो- India TV Hindi
शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTA/KAREENAKAPOORKHAN/SAKPATAUDI

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर फैंस, फ्रेंड और फैमिली हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे है। वहीं करीना कपूर ने भी खूबसूरत अंदाज में शर्मिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी सास शर्मिला टैगोर की एक मोनोक्रोम थ्रोबैक तस्वीर के साथ एक प्यारा सा नोट लिखा।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला टेगौर की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सबसे कूल और स्ट्रांग महिला कहा। उन्होंने लिखा, 'सबसे कूल और मजबूत महिलाओं में से एक जिन्हें मैं जानती हूं...मेरी खूबसूरत सास को जन्मदिन मुबारक हो'

Happy Birthday Sharmila Tagore: शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की लव स्टोरी है बेहद अनोखी

 शर्मिला टेगौर की बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान से भी हर साल की बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा,'हम हमेशा एक साथ जन्मदिन मनाने में कामयाब रहे लेकिन इस साल ने हमें अलग रखा है।'

Happy Birthday: एक्टिंग करने आए धर्मेंद्र को लोग देते थे अखाड़े में जाने की सलाह, कैसे बने बॉलीवुड के ही-मैन

सोहा ने आगे लिखाी, 'जब हम मिलते हैं और जल्द ही हो सकता हैं, तो हम उन सभी लम्हों का जश्न मनाएंगे जो हम याद कर चुके हैं और हमारे पास मौजूद सभी प्यार के लिए आभारी हैं। जन्मदिन मुबारक हो अम्मान! जल्द ही फिर मिलेंगे''

शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पो
Image Source : INSTAGRAM/KHEMSTER2शर्मिला टेगौर के जन्मदिन पर करीना कपूर ने खूबसूरत अंदाज में किया विश, सोहा अली खान ने लिखा इमोशनल पोस्ट

वहीं दूसरी ओर कुणाल खेमू ने भी अपनी सास को बर्थडे की शुकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेट्स में अपने साथ शर्मिला टेगौर की खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन