1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में उड़ाया गया तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक, बीच में ही छोड़ा शो

‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में उड़ाया गया तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक, बीच में ही छोड़ा शो

तनिष्ठा चटर्जी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पार्च्ड’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कृष्णा और भारती के शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में पहुंचीं।

bharti- India TV Hindi
bharti

मुंबई: अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पार्च्ड’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कृष्णा और भारती के शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में पहुंचीं। लेकिन शो में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर ने इसकी निंदा की है। दरअसल शो में उनकी सांवली त्वचा का उपहास उड़ाया गया। इस शो में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थीं।

इसे भी पढ़े:-

इस दौरान तनिष्ठा के साथ फिल्म की निर्देशक लीना यादव और सह अभिनेत्री राधिका आप्टे भी मौजूद थीं। अभिनेत्री ने अपने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में बड़ी हताशा में लिखा कि उनकी सांवली त्वचा का मजाक बनाया गया।

उन्होंने लिखा, “कल मैं अपनी नई फिल्म ‘पार्च्ड’ के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और और सह-अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। वहां मेरे मन को गहरी ठेस लगी।“

तनिष्ठा ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि उन्हें मजाक का केंद्र बनना पडेगा तो उन्होंने सोचा कि यह संभवत: अमेरिकी टीवी शो ‘सैटर्डे नाइट लाइव’ की तरह का होगा।

तनिष्ठा ने बताया कि जब शो शुरु हुआ तो उसे नितांत ही अलग अनुभव हुआ। वह यह देखकर दंग रह गई कि मजाक बनाने के लिए उनके पास सिर्फ उसकी त्वचा का रंग था। उनसे कहा गया आपको जामुन जरूर बहुत पसंद होगा। बचपन से आपने कितना जामुन खाया और उसके बाद तो बात सिर्फ इसी दिशा में चलने लगी।

उन्होंने कहा कि शुरु में उन्होंने इसका हिस्सा बने रहना चाहा लेकिन जब पानी सर से ऊपर हो गया तो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह सोच भी नहीं सकती थीं कि एक इतने बड़े शो में उनके साथ ऐसा होगा।

Latest Bollywood News