1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों खुद को स्टार नहीं मानती राधिका आप्टे

आखिर क्यों खुद को स्टार नहीं मानती राधिका आप्टे

 Published : Sep 19, 2016 05:30 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 05:30 pm IST

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पार्च्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म में उन्हें गांव की अनपढ़ महीला की भूमिका में नजर आ रही है। राधिका ने काफी समय में अपने शानदार अभिनय के दम पर सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बना ली है।

radhika- India TV Hindi
radhika

मुंबई: अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पार्च्ड’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म में उन्हें गांव की अनपढ़ महीला की भूमिका में नजर आ रही है। राधिका ने काफी समय में अपने शानदार अभिनय के दम पर सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बना ली है। हाल ही में राधिका ने कहा है कि वह खुद को बॉलीवुड स्टार नहीं मानती हैं और उनका कहना है कि अभी उन्हें लंबा रास्ता तय करना है।

इसे भी पढ़े:-

'फोबिया', 'अहिल्या' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराही जा चुकीं राधिका ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं स्टार हूं। यात्रा मुश्किल है, लेकिन पूरी होगी। मैं मानती हूं कि मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है और अभी मुझे लंबा रास्ता तय करना है।"

राधिका लीना यादव के निर्देशिन में फिल्म 'पाच्र्ड' में दिखाई दीं। यह भारत के ग्रामीण जीवन की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें चार साधारण महिलाएं सदी पुरानी परंपराओं से मुक्त होंगी।

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि लीनी उल्लेखनीय महिला है। उनके सोच समय से बहुत आगे है। उनके साथ काम मजेदार था। उम्मीद है दोबारा उनके साथ काम का मौका मिले। वह कलाकारों के साथ बहुत अच्छी हैं।" अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म 'पाच्र्ड' 23 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन