ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 20 जुलाई को सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र से शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां ये 3 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद अश्लेशा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना जाता है। कहते हैं सूर्य का इस नक्षत्र में आना करियर में बड़े बदलाव के योग बनाता है। वैसे तो सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
इन 4 राशियों को नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता
मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और सैलरी बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आपकी कोई अधूरी इच्छी भी पूरी हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी से मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए भी ये नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम से इंप्रेस रहेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकेगा। आपकी आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। आपको नौकरी में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये सटीक समय रहेगा। इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों की किस्मत इस गोचर से खुल जाएगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। अगर आपने कर्ज ले रखा है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है। मकान या वाहन सुख की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान नौकरी में लाभ पाने के कई बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में छुपा है एक ऐसा पवित्र धाम, जहां की यात्रा लोग कभी नहीं भूलते