1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 जुलाई को अरुण का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, जानिए किन 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता!

12 जुलाई को अरुण का रोहिणी नक्षत्र में गोचर, जानिए किन 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में मिलेगी बड़ी सफलता!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 09, 2026 11:12 am IST,  Updated : Jul 09, 2026 11:12 am IST

12 जुलाई 2026 को अरुण ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र में अरुण के गोचर करते ही 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

arun nakshatra gochar- India TV Hindi
अरुण का नक्षत्र गोचर 2026 Image Source : INDIA TV

ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो उसका कुछ न कुछ प्रभाव समस्त राशियों पर जरूर पड़ता है। 12 जुलाई 2026 की सुबह 07:47 बजे अरुण ग्रह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। ये ग्रह 12 नवंबर तक इसी नक्षत्र में मौजूद रहेगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और इस नक्षत्र में अरुण के आने से कुछ राशियों के जीवन में अचानक से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन राशियों की किस्मत इस गोचर से चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taurus) - इस राशि वालों के लिए अरुण का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। नई डील फाइनल हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर कर्ज ले रखा था तो उससे मुक्ति मिल जाएगी। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी।

सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए अरुण का गोचर काफी फायदेमंद साबित होगा। आपको मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। सीनियर अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) - आपके लिए ये गोचर किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। निवेश से आप अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त सुधार आएगा, जिससे आप इस अवधि में कुछ अच्छे फैसले ले पाएंगे। आपकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के लिए अरुण का रोहिणी नक्षत्र में आना भाग्य के द्वार खोलने जैसा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और बिजनेस में जबरदस्त लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी का करियर में भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

योगिनी एकादशी का व्रत रखें या न रखें, लेकिन इन 5 मंत्रों का जरूर करें जाप, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार!

किस्मत बदलने आ रहा है 13 जुलाई का दिन, सूर्य-बुध के दृष्टि योग से 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।