1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विंबलडन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, रॉयल बॉक्स से निक जोनस को किया वीडियो कॉल, रोमांटिक अंदाज ने खींचा ध्यान

विंबलडन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, रॉयल बॉक्स से निक जोनस को किया वीडियो कॉल, रोमांटिक अंदाज ने खींचा ध्यान

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 10, 2026 07:02 am IST,  Updated : Jul 10, 2026 07:02 am IST

प्रियंका चोपड़ा का विंबलडन 2026 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच खेले गए महिला सेमी-फाइनल मैच के दौरान रॉयल बॉक्स से अपने पति निक जोनस से वीडियो कॉल पर बात करती दिखीं।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : X/@SHIPTOTHESKY,WIMBLEDON

विंबलडन 2026 में प्रियंका चोपड़ा की हालिया मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि इस दौरान बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' को रॉयल बॉक्स से उनके पति निक जोनस के साथ फेसटाइम पर बात करते देखा गया। अब इंटरनेट पर ग्लोबल स्टार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस प्रियंका को गुरुवार को सेंटर कोर्ट पर कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच महिला सिंगल्स का सेमी-फाइनल मैच देखते हुए देखा गया। हालांकि, टेनिस के सबसे पॉपुलर वेन्यू में से एक पर निक के साथ बिताया गया उनका प्यारा पल खास रहा।

प्रियंका-निक के फेसटाइम ने लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा को रॉयल बॉक्स में अपनी सीट से सिंगर के साथ फेसटाइम पर बात करते हुए देखा गया। पूरी कॉल के दौरान मुस्कुराते हुए उन्होंने निक को सेंटर कोर्ट और ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब के शानदार माहौल की झलक दिखाने के लिए अपना वीडियो कॉल किया, जिससे उन्हें मैच का वर्चुअल नजारा देखने का मौका मिला। इस खास मौके की तस्वीरें तेजी से ऑनलाइन वायरल हो गईं और फैंस को इस कपल का प्यारा लॉन्ग-डिस्टेंस मोमेंट बहुत पसंद आया।

विंबलडन से प्रियंका चोपड़ा का लुक वायरल

निक जोनस संग प्रियंका का फेसटाइम वायरल होते ही, कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की कि उन्होंने निक को मीलों दूर होने के बावजूद खुद से कैसे कनेक्ट किया हुआ है। इस मौके पर प्रियंका ने ऑफ-व्हाइट फ्लोरल शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसकी कमर पर मैचिंग बेल्ट बंधी थी। उन्होंने ऑफ-व्हाइट हेडस्कार्फ, सिल्वर हूप इयररिंग्स और बड़े सनग्लासेस के साथ अपना लुक पूरा किया और रॉयल बॉक्स से समर एलिगेंस का शानदार अंदाज दिखाया।

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेडेट फिल्म

काम की बात करें तो प्रियंका फिल्ममेकर एस एस राजामौली और महेश बाबू के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। राजामौली, जो फिल्म के प्रमोशन के लिए पेरिस में ही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि भले ही इस प्रोजेक्ट की लगभग 80 दिन की शूटिंग अभी बाकी है, लेकिन टाइम-ट्रैवल पर आधारित इस बड़े प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें - देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का पेरिस में जलवा, ऑरेंज Dior ड्रेस में लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस हार बैठे दिल

पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया पोस्ट तो बॉलीवुड सितारों का मिला प्यार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन