उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जिसमें एक नाम निषाद पार्टी का भी शामिल है। बलिया जिले में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला जब अचानक उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के संबोधन के दौरान बत्ती गुल होने की वजह से उन्हें टॉर्च की रोशनी में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के ब्राह्मणों नेता कनक पांडेय पर जमकर बरसे जिसमें उन्होंने कहा कि आपकी जाती के लोग संजय निषाद का विरोध करेंगे तो आप विधायक तो दूर प्रधान भी नहीं बन पाएंगे। वहीं उन्होंने मंच पर बैठी महिला मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का भी अपमान किया।
जो जमीन खाली है वह जमीन हमारी है कहते ही गई लाइट
बलिया में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद अपने कार्यकर्ता संबोधन में ब्राह्मणों पर जमकर बरसे। मंच पर मौजूद उनके पार्टी के ब्राह्मण नेता कनक पांडेय का नाम लेकर कहा कि आपकी जाती के लोग ही आपका विरोध कर रहे है। आपके जाती के लोग संजय निषाद को अपमानित कर रहे हैं और निषाद समाज के खिलाफ आंदोलन करने आये थे। वहीं इसी दौरान जब उन्होंने कहा कि जो जमीन खाली है वह जमीन हमारी है कहते ही गई लाइट। कनक पांडे को लेकर संजय निषाद ने आगे कहा कि आप अपनी जाती को संभालिए हम अपनी जाति को संभालेंगे, पहले आप अपनी जाति का नेता बनिये अगर आपके जाती के लोग निषाद समाज का विरोध करेंगे तो आप विधायक तो दूर प्रधान भी नहीं बन पाएंगे। दरअसल संजय निषाद बलिया के PWD गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे तभी कुछ युवा वहां आकर कुछ समय पहले बलिया के लोगों को दलाल वाले दिए गए बयान से नाराज होकर नारेबाजी कर रहे थे। संजय निषाद को लगा कि वह युवा ब्राह्मण समाज से थे इसी को लेकर संजय निषाद मंच से ब्राह्मणों पर जमकर बरसे।
कनक पांडेय ने कहा उनके साथ पूरा ब्राह्मण समाज
संजय निषाद के दिए बयान को लेकर कनक पांडे ने कहा कि उनके साथ पूरा ब्राह्मण समाज है कुछ युवा आज उनका विरोध कर रहे थे वह कांग्रेसी थे मगर संजय निषाद को लगा कि वह ब्राह्मण समाज के लोग थे। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संजय निषाद ने मंच पर बैठी महिला मोर्चा के अध्यक्ष को भी खुले मंच से अपमानित किया कहा और कहा कि मंच पर बैठी हो जाओ नीचे जाकर देखो अंधी हो क्या। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में आए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी भाड़े के लोग बता कर अपमानित किया कहा यह लोग अखाड़े के नहीं भाड़े के हैं।
(रिपोर्टर -अमित कुमार)
ये भी पढ़ें
यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफरसोनभद्र में रफ्तार का कहर, ट्रक से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत