A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया चुलबुल पांडे का लुक, कहा-स्वागत तो करो हमारा

Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया चुलबुल पांडे का लुक, कहा-स्वागत तो करो हमारा

#100DaystoDabangg3- आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पांडे, 100 दिन बाद। स्वागत तो करो...

दबंग 3- India TV Hindi
दबंग 3

#100DaystoDabangg3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दबंग खान भी कहा जाता है और ये नाम उन्हें मिला था उनकी फिल्म 'दबंग' से। 'दबंग' और 'दबंग 2' की अपार सफलता के बाद अब चुलबुल रॉबिनहुड पांडे के अवतार में एक  बार फिर सलमान खान 'दबंग 3' के साथ आ रहे हैं। सलमान खान ने अपनी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि 100 दिन बाद चुलबुल पांडे के रूप में वो वापसी करने जा रहे हैं। यानी कि 100 दिन बाद दबंग 3 रिलीज होगी।

टीजर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है- आ रहे हैं चुलबुल रॉबिनहुड पांडे, 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा, #100DaystoDabangg3

सलमान खान ने इस फिल्म का टीजर तमिल भाषा में भी शेयर किया है।

कन्नड़ में टीजर-

तेलुगू में टीजर-

सलमान खान ने फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। देखिए Dabangg 3 First poster 

Dabangg 3

बता दें, सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर रज्जो के अवतार में सोनाक्षी सिन्हा दिखेंगी। इस बार विलेन का रोल निभाएंगे मशहूर साउथ इंडियन एक्टर किचा सुदीप। सुदीप फिल्म मक्खी में लीड रोल में थे, जल्द ही उनकी फिल्म 'पहलवान'  रिलीज होने वाली है। इस  फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी भी अहम किरदार में होंगे। 

ये भी पढ़े:

पत्नी मान्यता और 'प्रस्थानम' की पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे संजय दत्त, सेट पर दिखा संजू बाबा का दमदार लुक

रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' कल होगा रिलीज, क्या आपने देखा गाने का ट्रेलर?

Latest Bollywood News