1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' कल होगा रिलीज, क्या आपने देखा गाने का ट्रेलर?

रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' कल होगा रिलीज, क्या आपने देखा गाने का ट्रेलर?

 Published : Sep 10, 2019 07:15 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 07:23 pm IST

लता मंगेशकर का 'एक प्यार का नगमा' गाकर फेमस हुईं रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी हीर' कल रिलीज होने वाला है। गाने का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

Ranu mondal- India TV Hindi
Ranu mondal Image Source : INSTAGRAM

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने हाल ही में हिमेश रेशमिया के साथ अपना पहला गाना तेरी मेरी हीर रिकॉर्ड किया था। यह गाना हिमेश की आने वाली फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर का होगा। रानू मंडल का यह गाना अब कल रिलीज होने जा रहा है। गाने के रिलीज से पहले इसका टीज़र रिलीज किया गया है।

रातोरात स्टार बनीं रानू मंडल का लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया और अब तक वह हिमेश के साथ तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। 

रानू मंडल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा भी बनी हुई हैं। उनकी बेटी ने उनके साथ रहने वालों पर इल्जाम लगाए हैं कि वह एलिजा को उनकी मां से मिलने नहीं देते हैं। साथ ही उन्हें धमकी भी दे रहे हैं।

Also Read:

'प्रस्थानम' का नया गाना 'दिल दारियां' हुआ रिलीज, अली फजल और अमायरा दस्तूर की केमिस्ट्री आई नजर

आशा भोसले ने दुबई में मनाया 86वां बर्थडे, कनाडा के प्रधानमंत्री ने यूं दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन