1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ससुराल सिमर का’ की दीपिका जल्द ही शादी कर बसाना चाहती हैं घर

‘ससुराल सिमर का’ की दीपिका जल्द ही शादी कर बसाना चाहती हैं घर

'ससुराल सिमर का' से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वालीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। दरअसल पिछले काफी समय से अपने पूर्व सह-कलाकार शोएब इब्राहिम को डेट कर रहीं हैं। अब दीपिका ने कहा कि वह...

simar- India TV Hindi
simar

मुंबई: छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वालीं दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। दरअसल पिछले काफी समय से अपने पूर्व सह-कलाकार शोएब इब्राहिम को डेट कर रहीं हैं। अब दीपिका ने कहा कि वह शादी के बारे में उनके जवाब का इंतजार कर रही हैं। दीपिका ने कहा, "मैं शादी के बारे में शोएब से पूछना चाहती हूं और मैं जवाब का इंतजार कर रही हूं।"

इसे भी पढ़े:-

अपने संबंधों के बारे में दीपिका ने कहा, "शोएब और मैं एक-दूसरे के मुश्किल समय में साथ रहे हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि प्रत्येक रिश्ते में एक चरण वो भी होता है, जब आप शुरुआत में एक-दूसरे से पागलों की तरह लड़ते हैं और तब आपका रिश्ता मजबूत बनता है। मुझे लगता है कि हम परिपक्व समीकरण शेयर करते हैं और हमारा आधार मजबूत है, क्योंकि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं।"

simar

‘ससुराल सिमर का’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दीपिका कक्कड़ इस शो को अब जल्द ही छोड़ने जा रही है। कहा जा रहा है कि वह शोएब से शादी कर अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना चाहती हैं। कलर्स  चैनल के धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

Latest Bollywood News