1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर ने कहा- शाहरुख, सलमान या अक्षय से कोई मुकाबला ही नहीं

आमिर ने कहा- शाहरुख, सलमान या अक्षय से कोई मुकाबला ही नहीं

 Published : Jan 12, 2017 06:47 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 06:47 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस में 350 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस में 350 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही यह हिन्दी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। आमिर अपनी हर फिल्मों को इतने शानदार ढंग से पेश करते हैं कि वह सभी फिल्मों पर भारी पड़ती है। लेकिन अपनी फिल्मों को लेकर आमिर का कहना है कि उनका मुकाबला इंडस्ट्री में खुद से है न कि किसी और के साथ।

इसे भी पढ़े:-

यह जरूर है कि वह अन्य अभिनेताओं के कामों से प्रेरित होते हैं। आमिर ने कहा, "मेरा मुकाबला खुद से है न कि शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार या किसी और से। हालांकि जब मेरे साथी अन्य अभिनेता अच्छा काम करते हैं, तो मैं उनसे प्रेरित जरूर होता हूं।" अपनी फिल्म 'दंगल' के सफल होने पर आमिर गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीडिया से मुखातिब हुए। उनसे पूछा गया कि दूसरे अभिनेताओं की कौन सी फिल्म उन्हें पसंद है? जवाब में उन्होंने शाहरुख की कुछ फिल्मों का नाम लिया।

आमिर ने कहा, "मुझे शाहरुख की कई फिल्में पसंद हैं। खासतौर पर 'चक दे इंडिया', 'स्वदेस', 'कुछ कुछ होता है' और डीडीएलजी (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे)।" आमिर 'दंगल' की सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'दंगल' को मिली प्रतिक्रिया से अचंभित हूं। लोगों ने इसे बेहद पसंद किया। इस तरह की प्रतिक्रिया बिरले ही मिलती है।"

फिल्म 'दंगल' हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपनी बेटियों गीता और बबीता को कुश्ती सिखाई थी। फिल्म में अपने पसंदीदा दृश्य के बारे में उन्होंने कहा, "पिता-पुत्री के बीच का कुश्ती मुकाबला वाला दृश्य मुझे पसंद है।"

उन्होंने सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के काम की भी सराहना की, जिन्होंने फिल्म में उनकी बेटियों का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन