उनकी शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से की गई, जिसमें उनके कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। शादी की जगह पर सिक्योरिटी का जबरदस्त इंतजाम था, जिससे शादी की कोई भी तस्वीर लीक न हो पाए।
Also Read: दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, उन्होंने शादी में बॉलीवुड से किसी को भी नहीं बुलाया था। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा- दीपिका और रणवीर बॉलीवुड से अपने कुछ दोस्तों को बुलाना चाहते थे, इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली का नाम शामिल है, लेकिन उन्होंने कपल को सलाह दी कि वह ऐसा न करें क्योंकि कुछ लोगों को बुलाने से बाकी लोगों को बुरा लग सकता है।
आपको बता दें कि 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।
Latest Bollywood News