1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट

दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट

 Published : Nov 17, 2018 05:07 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 05:07 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ का एक बंगला खरीदा है। बंगले का नाम दोनों ने श्री रखा है।

Deepika Ranveer - India TV Hindi
Deepika Ranveer 

मुंबई: बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी कर ली, दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की। दोनों कल वापस मुंबई लौट रहे हैं। वापस लौटने के बाद दोनों पहले बैंगलुरू और फिर मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। दीपिका के स्वागत में रणवीर सिंह का घर खूबसूरत लाइट्स से सजा है। लेकिन अब खबर है कि दोनों ने मुंबई में एक घर खरीदा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ का एक नया घर लिया है। मुंबई के जुहू इलाके में यह घर खरीदा गयाहै। यह बंगला काफी बड़ा है जिसमें अभी इंटीरियर का काम चल रहा है। इस बंगले का नाम दोनों ने श्री रखा है। दोनों जल्द ही इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में काफी टाइट सिक्योरिटी थी, इस बात का भी खास ख्याल रखा गया था कि तस्वीरें लीक ना हों। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की, चंद ही मिनट में इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल गए।

शादी से पहले दोनों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शादी का कार्ड पोस्ट करके लोगों को बताया था कि दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Also Read:

रणवीर सिंह से शादी करके दीपिका बन गईं सोनम की भाभी

Bigg Boss 12: सलमान खान और बिग बॉस पर भड़की करणवीर की पत्नी , ओपन लेटर लिख निकाला गुस्सा

Bigg Boss 12: उर्वशी वाणी का सफर खत्म, कहा- दीपक का मुंह नहीं देखना चाहती

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन