1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह से शादी के बाद सोनम कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या है रिश्ता

रणवीर सिंह से शादी के बाद सोनम कपूर की रिश्तेदार बन गईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्या है रिश्ता

 Published : Nov 17, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 02:34 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी कर ली, लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी के बाद दीपिका और 

Sonam Kapoor- Deepika Padukone- India TV Hindi
Sonam Kapoor- Deepika Padukone

मुंबईदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। दोनों की शादी पहले कोंकणी रीति रिवाज से हुई और इसके बाद दोनों ने सिंधी रीति रिवाज से एक दूसरे के साथ शादी की। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी के बाद दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की भाभी बन गई हैं। ​

दरअसल, रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं और उनके दादा जी सोनम कपूर की नानी के भाई हैं। इस हिसाब से रणवीर और सोनम का रिश्ता भाई-बहन का हो गया। वहीं अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर सोनम के कजिन हैं, इस हिसाब से वो भी दीपिका के रिश्तेदार हो गए हैं। सोनम और अर्जुन दोनों ने ही दीपिका-रणवीर को शादी की बधाई दी। 

बता दें, रणवीर सिंह और अनिल कपूर की फैमिली के बीच काफी अच्छे ताल्लुकात हैं, सोनम की शादी में रणवीर ने खूब डांस किया था। अर्जुन से भी रणवीर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है दोनों अक्सर साथ नजर आते रहते हैं, दोनों ने फिल्म गुंडे में साथ काम भी किया था।

इटली में 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर की शादी हुई थी, जिसमें सिर्फ 30-40 मेहमानों ने ही शिरकत की थी। इस आलीशान वेडिंग के बाद अब दोनों 28 नवंबर को मुंबई में सभी बॉलीवुड सितारों को शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे। यह पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता देंगे। वहीं दीपिका के माता-पिता ने भी होमटाउन बैंगलूरु में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, यह पार्टी 21 नवंबर को होगी।

रणवीर सिंह की हल्दी की तस्वीर सामने आई है, दोनों की शादी की ज्यादा तस्वीरें नहीं आई हैं, लेकिन जितनी भी आ रही है फैंस उन्हें देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

रणवीर और दीपिका की शादी के अगले दिन की भी एक तस्वीर सामने आई है, देखिए...

दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो देखकर फैंस उनके कपड़ो और जूलरी को लेकर भी जानना चाहते हैं। शादी की फोटो में दीप और वीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। इस रिंग का मॉडल बिल्कुल अलग है। आमतौर में अंगूठियों का शेप गोल डिजाइन में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ तक की है। दीपिका ने अपनी सारी उंगलियों में रिंग पहन रखी है, सारी ही अंगूठियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका का ब्राइडल कलेक्श बहुत खास है, वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनकी चुनरी भी काफी आकर्षक है, चुनरी में सौभाग्यवती भव: लिखा नजर आ रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन