1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर-दीपिका की शादी में शामिल हुए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिला न्यौता

रणवीर-दीपिका की शादी में शामिल हुए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिला न्यौता

 Published : Nov 17, 2018 03:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 03:53 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी तो नहीं इन्वाइटेड थे, लेकिन दोनों ने अपने ड्राइवर और बॉडीगार्ड को इन्वाइट किया था।

Deep-Veer- India TV Hindi
Deep-Veer

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी कर ली। दो दिन हुए इस शादी के फंक्शन में एक दिन सिंधी और एक दिन कोंकणी रीति रिवाज से शादी हुई। इस शादी में सिर्फ 30 से 40 मेहमान ही शरीक हुए थे, जिसमें दीपिका और रणवीर के सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शादी में दीपिका और रणवीर के स्टाफ मेंबर भी शामिल थे। जैसे दोनों के बॉडीगार्ड, ड्राइवर, मेकअप मैन, हेयरस्टाइलिस्ट और मैनेजर।

दीपिका और रणवीर की शादी की जो नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं उसमें दीपिका के ड्राइवर, बॉडीगार्ड और मैनेजर नजर आ रहे हैं।

पहले खबर थी कि दीपिका और रणवीर की इस शादी में संजय लीला भंसाली, फराह खान और शाहरुख खान को इन्वटीशन मिला है। लेकिन बॉलीवुड से किसी भी सेलिब्रिटी ने इस शादी में शिरकत नहीं की, मतलब इस शादी में दीपिका और रणवीर ने बॉलीवुड से किसी को नहीं बुलाया था।

दीपिका और रणवीर आज इटली से भारत के लिए निकलेंगे, कल दोनों मुंबई पहुंच जाएंगे। 21 नवंबर को दीपिका पादुकोण के परिवार की तरफ से बैंगलुरू में रिसेप्शन पार्टी होगी, यहां दीपिका के बाकी रिश्तेदार और दोस्त शिरकत होंगे। मुंबई में 28 नवंबर को बॉलीवुड सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। होटल हयात में ये रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की सभी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जाएगा।

बता दें, 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की, 15 की शाम दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरें सामने आते ही लाइक्स और शेयर की भरमार हो गई। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट दीप-वीर की तस्वीरों से भर गया। यहां तक की वाट्सअप स्टोरी में भी लोगों ने इन दोनों की शादी की तस्वीरें लगाई थीं। 

दीपिका और रणवीर की हल्दी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Also Read:

दीपिका की चूड़ा सेरेमनी में इस अंदाज में दिखें रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन