मुंबई रिसेप्शन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली तस्वीर आई सामने
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिसेप्शन मुंबई के द ग्रैंड हयात में शुरू हो चुका है। रिसेप्शन से उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।

इसके पहले रणवीर की मम्मी अंजू भावनानी का रिसेप्शन वैन्यू से वीडियो सामने आया था। वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं।
इसके पहले 21 नवंबर को बंगलुरु के द लीला पैलेस में इनका रिसेप्शन हुआ था। उस रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदारों के अलावा अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना के साथ पहुंचे थे।
रणवीर-दीपिका ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणाी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।
24 नवंबर को रणवीर की बहन रितिका भावनानी ने मुंबई में उनके लिए एक डिनर का आयोजन किया था।
Also Read:
दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं दूल्हे की मां