Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं दूल्हे की मां

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं दूल्हे की मां

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 28, 2018 08:10 pm IST, Updated : Nov 28, 2018 08:18 pm IST

दीपिका और रणवीर ने आज बॉलीवुड सितारों के लिए एक खास पार्टी रखी है। इस पार्टी का पहला वीडियो आ चुका है।

Deepika recetion - India TV Hindi
Deepika recetion 

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आज मुंबई के हयात होटल में ग्रैंड रिसेप्शन है। फैंस यह देखने को बेताब हैं कि दीपिका और रणवीर क्या पहनेंगे। साथ ही लोगों के मन में यह भी जिज्ञासा है कि इस पार्टी में कौन-कौन मेहमान शामिल होगी। रिसेप्शन का पहला वीडियो आ चुका है, वीडियो में रणवीर सिंह की मां गोल्डन और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो फोटोग्राफर्स को पोज देती नजर आ रही हैं।

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की खास डेकोरेशन की गई है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक है। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट करने के बाद इन्होंने शादी का फैसला लिया और इसी का नतीजा है कि दोनों ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। आपको बता दें कि यह शादी दो रीति-रिवाज से की गई पहले कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की पहली वेडिंग रिसेप्शन बैंगलुरु में की गई जहां खेल, बिजनेस, टॉलीवुड के कई महान हस्तियां शामिल हुई। और अब इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन आज रात मुंबई में किया गया है।

पद्मावती स्टार दीपिका-रणवीर आज अपनी दूसरी ग्रैंड वेडिंग पार्टी मुंबई के 5 सितारा होटल ''द ग्रैंड हयात'' में देंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस पार्टी में जो मौजूद नहीं हो पाएंगे उन खास दोस्तों के लिए दोनों स्टार ने 1 दिसंबर को एक बार फिर से खास पार्टी  ग्रैंड हयात होटल में देंगे। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर ने हाल ही में बैंगलुरु के लीला पैलेस में अपनी पहली वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया था। 

आरती तरह हमें भी दीपिका और रणवीर के आज वाले लुक का बेसब्री सें इंतजार है।

Also Read:

तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन

कॉफी विद करण में अंशुला ने नहीं की थी जाह्नवी की मदद, सोशल मीडिया पर मिलीं रेप की धमकी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement