1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सब्यासाची ने किया खुलासा, इस तरह बनाया गया दीपिका पादुकोण का 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा दुपट्टा और खूबसूरत लहंगा

सब्यासाची ने किया खुलासा, इस तरह बनाया गया दीपिका पादुकोण का 'सदा सौभाग्यवती भव:' लिखा दुपट्टा और खूबसूरत लहंगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2018 05:09 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 05:09 pm IST

सिंधी रिवाज की शादी में दीपिका का लुक काफी चर्चा हो रही थी। सबसे ज्यादा उनके दुपट्टे में लिखा 'सदा सौभाग्यवती भव:'। जो कि अपने आप पर यूनिक था। इतना ही नहबीं उनके खूबसूरत महरुन कलर के लहंगे की डिजाइन के साथ उसके बारें में हर कोई जानना चाहता है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTRAGRAM/SABYASACHI

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को 2 रीति रिवाज के साथ शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दोनों रीति रिवाज में इस क्यूट कपल का लुक बहुत ही खूबसूरत था। जहां एक ओर दीपिका कोंकणी रीति रिवाज में खूबसूरत लग रही थी। वहीं सिंधी रीति रिवाज में हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। उनकी सिंधी रिवाज की शादी में दीपिका का लुक काफी चर्चा हो रही थी। सबसे ज्यादा उनके दुपट्टे में लिखा 'सदा सौभाग्यवती भव:'। जो कि अपने आप पर यूनिक था। इतना ही नहबीं उनके खूबसूरत महरुन कलर के लहंगे की डिजाइन के साथ उसके बारें में हर कोई जानना चाहता है।

आपको बता दें कि दीपिका के इस खूबसूरत आउटफिट्स को सब्यासाची ने डिजाइन किया था। इसे बनाने में बहुत सारे कारीगरों ने कई दिनों की मेहनत लगाकर इस लहंगा और चुनकी को बनाया था। इसका एक वीडियो सब्यासाची ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया। (रणवीर सिंह की शेरवानी को इस तरह किया गया था तैयार, सब्यासाची ने किया वीडियो शेयर )

आपको बता दें कि दीपिका पादकुोण ने महरुन कलर के लहंगा के साथ-साथ इंब्राइड्री का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। इस वीडियो पर दिखाया गया है कि लहंगे की किनारे बॉर्डर में मोर बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी। इसमें मोर बहुत ही बारीकी के साथ बनाया गया है। वहीं इस वीडियों में दुपट्टें के भी काम को दिखाया गया है।  देखें वीडियो। (दीपिका पादुकोण के बाद ईशा अंबानी ने पहना सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल