1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत वाले नाश्ते में खाएं चटपटा साबूदाना सेंडविच, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें रेसिपी

व्रत वाले नाश्ते में खाएं चटपटा साबूदाना सेंडविच, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 14, 2026 08:46 am IST,  Updated : Oct 14, 2026 08:46 am IST

व्रत में भी आप सेंडविच बनाकर खा सकते हैं। नाश्ते में करारे साबूदाना सेंडविच ट्राई करें। इसे बनाना बेहद आसान है। फटाफट नोट कर लें साबूदाना सेंडविच की रेसिपी।

साबूदाना सेंडविच रेसिपी- India TV Hindi
साबूदाना सेंडविच रेसिपी Image Source : INDIA TV

व्रत में कुछ तीखा, चटपटा और करारा खाने का मन है तो साबूदाना सेंडविच बनाकर खा सकते हैं। ज्यादातर लोग व्रत में साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा, साबूदाना खीर, साबूदाना पापड़ बनाकर खाते हैं। लेकिन आपको नाश्ते में कुछ स्पेशल बनाकर खाना है तो एक बार साबूदाना सेंडविच जरूर ट्राई करें। साबूदाना सेंडविच बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट लगता है। 1 सेंडविच खाते ही पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। साबूदाना सेंडिवच को देखकर लोग पता नहीं लगा पाएंगे कि आपने इसे बिना ब्रेड के तैयार किया है। बच्चों को भी ये रेसिपी खूब पसंद आएगी। नवरात्रि व्रत में आप नाश्ते में या शाम को चाय के साथ साबूदाना सेंडविच बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें साबूदाना सेंडविच रेसिपी।

साबूदाना सेंडविच रेसिपी

पहला स्टेप- साबूदाना सेंडविच बनाने के लिए 1-2 उबले हुए आलू ले लें। आलू को कद्दूकस कर लें। सेंडविच के लिए साबूदाना को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर छन्नी में डालकर छोड़ दें, जिससे साबूदाना का पानी निकल जाए। 

दूसरा स्टेप- आलू में भीगे साबूदाना डालें। मैश करें और इसमें कद्दूकस की गई अदरक, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आलू और साबूदाना से एक अच्छा मिक्सचर बनाना है।

तीसरा स्टेप- अब सेंडविच मेकर में एक परत तैयार मिश्रण की लगाएं। बीच में 1 बड़ा चौकोर टुकड़ा पनीर रखें। ऊपर से फिर से एक परत मिश्रण की लगाएं और इसे अच्छा क्रिस्पी होने तक सेंक लें। साबूदाना सेंडविच काफी जल्दी सिंक जाएगा।

इसी तरह जितने सेंडविच खाने हों तैयार कर लें। अब इन सेंडविच को बीच से कट कर लें। इसे आप हरी चटनी के साथ खाएंगे तो स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। इस रेसिपी को नवरात्रि के व्रत में जरूर ट्राई करें। चाय के साथ भी इन सेंडविच को खा सकते हैं। साबूदाने से झटपट तैयार होने वाली ये काफी आसान रेसिपी है जो आपको नया स्वाद और फ्लेवर देगी। घर आए मेहमानों को भी साबूदाना सेंडविच बनाकर खिला सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।