1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नवरात्रि के चौथे दिन के लिए चुनें परफेक्ट ब्लू साड़ी, कृति सेनन से काजोल तक के स्टाइलिश लुक्स से लें टिप्स

नवरात्रि के चौथे दिन के लिए चुनें परफेक्ट ब्लू साड़ी, कृति सेनन से काजोल तक के स्टाइलिश लुक्स से लें टिप्स

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 13, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 07:35 pm IST

नवरात्री के चौथे दिन नीला कलर पहनना शुभ माना जाता है, अगर आप भी इस दिन सबसे खास दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्लू साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ब्लू साड़ी लुक- India TV Hindi
ब्लू साड़ी लुक Image Source : INSTAGRAM - @KAJOL/KRITI/DEEPIKA

नवरात्रि के चौथे दिन गहरे नीले रंग का कपड़ा पहना जाता है. अगर आप भी इस दिन खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ब्लू साड़ी पहन सकती हैं। नीली साड़ी में आपका लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आएगा। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कृति सेनन से लेकर काजोल तक के स्टाइलिश साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं ब्लू साड़ी के कुछ शानदार डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप नवरात्रि के चौथे दिन अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

इन साड़ी लुक्स को आज़माए

  • काजोल: काजोल ने एक रिच डीप ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी है। इसमें चांदी और सोने की ज़री के शानदार फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं, जिसका पल्लू और बॉर्डर काफी भव्य है। तो अगर आप एकदम ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो कुछ इस तरह की डीप ब्लू बनारसी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं।

  • कृति सनोन: रॉयल ब्लू बांधनी साड़ी में कृति सनोन की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इस पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और भारी शिल्प कौशल का काम किया गया है, जो इसे एक शाही और एथनिक लुक देता है। इन दिनों बांधनी साड़ी का खूब क्रेज भी देखने को मिल रहा है तो आप कुछ इस तरह का लुक अपना सकती हैं।

  • दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण की पर्पल-ब्लू शेड की साड़ी बेहद खूबसूरत है। इसके बॉर्डर पर सिल्वर ज़री और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी का बेहतरीन काम किया गया है, जिसके साथ एक क्लासी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज है। अगर आप कुछ हल्का पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह की साड़ी भी आज़मा सकती हैं।

  • सुहाना खान: अगर आप एकदम प्लेन और हल्की साड़ी की तलाश में हैं तो सुहाना खान की तरह कुछ इस तरह की साड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसके बॉर्डर पर बारीक सीक्विन, बीड्स और सिग्नेचर मिरर-वर्क की डिटेलिंग की गई है। इसके साथ एक मैचिंग स्लीवलेस सीक्विन वाला ब्लाउज पहना गया है, जो इस लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बनाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।