1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दरवाजे से आ रही खटखट और चर्र-चर्र की आवाज? बिना बढ़ई बुलाए ऐसे करें ठीक

दरवाजे से आ रही खटखट और चर्र-चर्र की आवाज? बिना बढ़ई बुलाए ऐसे करें ठीक

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 13, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 04:45 pm IST

क्या आपके भी घर के दरवाजों से खटखट और चर्र-चर्र की आवाज आ रही है और आप बढ़ई को बुलाने की सोच रहे हैं। तो ऐसी गलती न करें। कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।

दरवाजे से आ रही खटखट और चर्र-चर्र की आवाज? बिना बढ़ई बुलाए ऐसे करें ठीक - India TV Hindi
दरवाजे से आ रही खटखट और चर्र-चर्र की आवाज? बिना बढ़ई बुलाए ऐसे करें ठीक Image Source : MAGNIFIC

घर के दरवाजों से आने वाली ‘खट-खट’ या ‘चर्र-चर्र’ की आवाज बहुत चिड़चिड़ाहट पैदा करती है। खासतौर पर सोते समय या शांति के माहौल में यह आवाज काफी इरिटेटिंग लगती है। इसकी वजह से कई बार लोगों के लिए सोना भी मुश्किल हो जाता है। इसे ठीक कराने के लिए कई लोग बढ़ई हो बुलाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर दरवाजे की खटखट और चर्र-चर्र से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं। 

सरसों, नारियल या कुकिंग ऑयल

घर की रसोई में मौजूद सरसों या नारियल का तेल सबसे आसान उपाय है। ड्रॉपर, ड्रॉपर बोतल या रुई की मदद से कब्जों के पिन और जोड़ों में 2-3 बूंदें तेल डालें। इसके बाद दरवाजे को 5-6 बार खोलें और बंद करें ताकि तेल अंदर तक चला जाए। इसके इस्तेमल से खटखट और चर्र-चर्र की आवाज खत्म हो जाएगी। 

मशीन का तेल 
अगर घर में सिलाई मशीन का तेल रखा है, तो यह सबसे जल्दी असर दिखाता है। इस तेल को दरवाजे के कब्जों पर स्प्रे करने के तुरंत बाद आवाज बंद हो जाती है।

पेंसिल का सुरमा 
अगर आप लिक्विड तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो एक पेंसिल की नोक को घिसकर उसका पाउडर बना लें और फिर इसे कब्जों के जोड़ों में डाल दें। ग्रेफाइट एक बेहतरीन सूखा लुब्रिकेंट होता है।

मोमबत्ती या साबुन का टुकड़ा
सूखी मोमबत्ती या नहाने वाले साबुन के छोटे टुकड़े को कब्जों के जोड़ों पर अच्छी तरह रगड़ें। यह घर्षण कम करके आवाज बंद कर देता है।

रबर बैंड या फोम टेप 
अगर दरवाजे से बहुत ज्यादा खट खट की आवाज आ रही है तो दरवाजे की चौखट पर उस जगह 'सिंगल साइड फोम टेप' लगा दें जहां दरवाजा टकराता है। अगर फोम टेप न हो, तो दरवाजे की कुंडी पर एक मोटा रबर बैंड लपेट दें। इससे दरवाजा बंद होते समय कुशन का काम करेगा और आवाज नहीं होगी।

कब्जों के पेच टाइट करें
कई बार कब्जे ढीले हो जाते हैं जिससे दरवाजा झुक जाता है और चौखट से टकराता है। एक पेचकश लें और कब्जों के सभी पेचों को अच्छी तरह कस दें।

कार्डबोर्ड या गत्ते की पैकिंग
अगर दरवाजा बहुत ज्यादा ढीला है, तो चौखट के किनारे पर थोड़ा सा गत्ता या रबर की पट्टी चिपका दें। इससे दरवाजा फिट हो जाएगा और हवा से हिलेगा नहीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।