1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि के व्रत में बनाएं रामदाना लड्डू, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी, नहीं महसूस होगी थकान, जान लें रेसिपी

नवरात्रि के व्रत में बनाएं रामदाना लड्डू, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी, नहीं महसूस होगी थकान, जान लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 13, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 04:16 pm IST

नवरात्रि के वक्त क्या आप भी थका थका महसूस कर रहे हैं और काफी थकान लग रही है। तो व्रत में खाएं रामदाना लड्डू। ये आपकी थकान को दूर कर एनर्जी देने का काम करेंगे। नोट कर लें रेसिपी।

नवरात्रि के व्रत में बनाएं रामदाना लड्डू- India TV Hindi
नवरात्रि के व्रत में बनाएं रामदाना लड्डू Image Source : INDIA TV

नवरात्रि के पावन दिनों में व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहना बेहद जरूरी होता है। लगातार उपवास करने से कई बार शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग ऐसी चीजें सर्च करते हैं जिनके सेवन से एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आप भी व्रत के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो रामदाना लड्डू आपके लिए बेस्ट हो सकता है। रामदाना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स आपको लंबे समय तकपेट को भरा रखते हैं और दिनभर शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं। ऐसे में यहां रामदाना लड्डू की रेसिपी दी गई है। 

रामदाना लड्डू बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • भुना हुआ रामदाना (चौलाई): 200 ग्राम
  • गुड़: 150 से 200 ग्राम 
  • देसी घी: 2 छोटे चम्मच
  • पानी

बनाने का तरीका

स्टेप 1
यदि आपने बाजार से भुना हुआ रामदाना लिया है, तो इसे एक बार अच्छे से छानकर साफ कर लें ताकि कोई गंदगी न रहे।

स्टेप 2
एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। अब इसमें तोड़ा हुआ गुड़ और पानी डालें। गुड़ को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पिघलने दें।

स्टेप 3
जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग बनने लगे, तब चाशनी को चेक करें। फिर एक कटोरी में थोड़ा सा ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ की कुछ बूंदें टपकाएं। यदि गुड़ पानी में फैलने के बजाय एक जगह इकट्ठा होकर गोली जैसा बनने लगे, तो समझें चाशनी बिल्कुल तैयार है।

स्टेप 4
अब गैस की आंच बंद कर दें। चाशनी में भुना हुआ रामदाना डालें। लकड़ी या करछी की मदद से सभी चीजों को जल्दी-जल्दी और अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 5
मिश्रण को थोड़ा सा गुनगुना होने दें। अब हाथों पर थोड़ा सा पानी या घी लगाएं। थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर हल्के दबाव के साथ गोल-गोल लड्डू बना लें। रामदाना लड्डू तैयार है। उपवास में इसे खाएं। दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।